IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 27 आईएएस अफसर इधर से उधर, यहाँ देखें तबादला सूची

हिमाचल प्रदेश और बिहार की ब्यूरोक्रेसी में एक ही दिन बदलाव देखने को मिला है। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2026) किया गया है। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने 10 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। तबादले

Jul 11, 2026 - 16:30
IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 27 आईएएस अफसर इधर से उधर, यहाँ देखें तबादला सूची

हिमाचल प्रदेश और बिहार की ब्यूरोक्रेसी में एक ही दिन बदलाव देखने को मिला है। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2026) किया गया है। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने 10 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित शुक्रवार को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, डीसी, सचिव, निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया है। कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। हिमाचल प्रदेश में देवेश कुमार को प्रधान सचिव, वित्त, योजना अर्थशास्त्र और संख्यायिकी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें प्रधान सचिव पशुपालन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वह प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग का एडिशनल चार्ज भी संभालते रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश में इन आईएएस अफसरों का भी तबादला

सुधा देवी को प्रधान सचिव वन और उद्योग पद की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें प्रधान सचिव कार्मिक पद का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है। प्रियंका बसु इंग्टि, सचिव श्रम, रोजगार, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, मत्स्य पालन और YSS को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निदेशक, इंडस्ट्रीज हिमाचल प्रदेश पद पर कार्यरत डॉ यूनुस को सचिव (स्टेट टैक्स एंड एक्साइज) पद की जिम्मेदारी दी गई है।

संदीप कुमार, डिविजनल कमिश्नर, कांगड़ा डिवीजन धर्मशाला को स्थानांतरित करके सचिव टूरिज्म एंड सिविल एविएशन पद पर नियुक्त किया गया है। सचिव नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास पद पर कार्यरत अमरजीत सिंह को सचिव गृह पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह सचिव शहरी विकास के एडिशनल चार्ज में बने रहेंगे। आशीष सिंह कुमार को स्वस्थ और परिवार कल्याण विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अभिषेक कुमार गर्ग एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (देव)-कम-प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए हमीरपुर को प्रबंध निदेशक एचपी स्टेट इंडस्ट्रियल पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ मधु चौधरी को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आईएएस तबादला सूची दी गई है। हिमाचल प्रदेश आईएएस तबादला सूची देखें

बिहार में इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

संजय कुमार विशेष कार्य पदाधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। मनोरंजन कुमार, निदेशक (प्रशासन), शिक्षा विभाग को निदेशक विज्ञान, प्रावैधिकीएवं तकनीकी शिक्षा विभाग पद की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ गगन निदेशक बिहार राज्य भंडार निगम (सहकारिता विभाग) को नगर आयुक्त गयाजी पद पर नियुक्त किया गया है। नालंदा नगर आयुक्त पद की जिम्मेदारी कृत्यानंद रंजन को सौंपी गई है। मनोज कुमार सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग को अपर सचिव उद्योग विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।

हेमंत कुमार सिंह को सचिव बिहार लोक सेवा आयोग पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदीप सिंह बिहार पर्यटन विभाग को अपर प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सारा अशरफ को निदेशक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। निशांत सिहारा को उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक  पदाधिकारी जिला परिषद मुजफ्फरपुर पद का कार्यभार दिया गया है। बिहार आईएएस तबादला सूची