इंदौर में अनोखा मामले आया सामने! गैस की जगह सिलेंडर में निकला पानी, कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई पहुंचा उपभोक्ता

इंदौर में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। दरअसल एक उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। उसका आरोप था कि हाल ही में मिले सिलेंडर में गैस की जगह पानी निकल रहा है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के

Jul 15, 2026 - 08:30
इंदौर में अनोखा मामले आया सामने! गैस की जगह सिलेंडर में निकला पानी, कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई पहुंचा उपभोक्ता

इंदौर में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। दरअसल एक उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। उसका आरोप था कि हाल ही में मिले सिलेंडर में गैस की जगह पानी निकल रहा है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के चलते उसे सिलेंडर के साथ कलेक्टर कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया लेकिन उसने बाहर ही अधिकारियों को पूरी जानकारी दी और लिखित शिकायत सौंपी।

दरअसल शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह करोले ने बताया कि उन्हें 2 जून को शिव छाया गैस एजेंसी से घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिला था। जब घर में सिलेंडर का इस्तेमाल शुरू किया गया तो गैस की जगह पानी निकलने की बात सामने आई। उनका कहना है कि उन्होंने तुरंत गैस एजेंसी को इसकी जानकारी दी लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद न तो सिलेंडर बदला गया और न ही उनकी शिकायत का समाधान किया गया।

उपभोक्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

वहीं राजेंद्र सिंह का कहना है कि एजेंसी की ओर से उन्हें लगातार सिर्फ आश्वासन दिए जाते रहे हैं लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। जब बार-बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं मिला तो उन्होंने सीधे जिला प्रशासन से मदद लेने का फैसला किया। जनसुनवाई में पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को बताया कि सिलेंडर से पानी निकलने की वजह से परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें नया सिलेंडर खरीदने की भी मजबूरी हुई। वहीँ मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए: कलेक्टर शिवम वर्मा

दरअसल कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि यदि जिले की अन्य गैस एजेंसियों के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायतें मिली हैं, तो उनकी भी जांच की जाए। प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं के अधिकारों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जनसुनवाई में अनाथ बच्चियों को मिली राहत

दरअसल मंगलवार की जनसुनवाई में सिर्फ गैस सिलेंडर का मामला ही नहीं बल्कि कई अन्य मामलों पर भी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। एक बुजुर्ग महिला अपनी तीन नातिनों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बच्चियों के माता-पिता का निधन हो चुका है और आर्थिक तंगी की वजह से उनकी स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को फीस माफ कराने और जरूरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।