रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आज, मानसून सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा
20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से पहले केंद्र सरकार अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने वाली है। इसी के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आवास पर आज केंद्रीय मंत्रियों की एक बैठक का आयोजन किया जा सकता है। इस बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार
20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से पहले केंद्र सरकार अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने वाली है। इसी के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आवास पर आज केंद्रीय मंत्रियों की एक बैठक का आयोजन किया जा सकता है। इस बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार के एजेंडे और विपक्ष के संभावित मुद्दों से निपटने की रणनीति पर चर्चा होगी।
इस बैठक के अलावा संसदीय सत्र शुरू होने के 1 दिन पहले 19 जुलाई को सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। इसमें सरकार आपके विधायी कार्यक्रम की जानकारी देगी और विपक्ष राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों को उठाने की रूपरेखा पेश कर सकता है। बता दें कि इस सत्र में कईं महत्वपूर्ण विधायक पेश करने की तैयारी में हैं।
ये विधेयक हो सकते हैं पेश
जो विधायक इस संसद सत्र में पेश किया जा सकते हैं उसमें संविधान 130भानु संशोधन विधेयक भी शामिल है। जिसकी जांच संयुक्त संसदीय समिति कर रही है। इसकी रिपोर्ट 17 जुलाई को आने की संभावना है। इस प्रस्तावित विधायक में गंभीर मामलों में 30 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहने वाले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय तथा राज्य मंत्रियों के पद स्वतः समाप्त होने का प्रावधान शामिल किया गया है, इसे लेकर राजनीतिक बहसबाजी भी देखने को मिल रही है।
विपक्ष उठा सकता है ये मुद्दे
संसद सत्र में विपक्ष नीट यूजी पेपर लीक मामले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए रक्षा मंत्री के बयान और अन्य कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेष अधिकार हनन का नोटिस भी कांग्रेस की ओर से दिया गया है। बता दें कि मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।