France vs Spain Semi-final: स्पेन फाइनल में पहुंचा, फ्रांस को 2-0 हराया

न ने फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मिकेल ओयरजाबल और पेड्रो पोरो के गोल की बदौलत स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा,

Jul 15, 2026 - 04:30
France vs Spain Semi-final: स्पेन फाइनल में पहुंचा, फ्रांस को 2-0 हराया

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला फ्रांस और स्पेन के बीच डलास स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीतने वाली टीम टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट टीम बन गई।

फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी है। मैच के 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने शानदार गोल कर स्पेन को फ्रांस के खिलाफ 2-0 से आगे कर दिया। इससे पहले स्पेन के लिए पहला गोल मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर किया था। दूसरे हाफ में स्पेन ने लगातार दबाव बनाए रखा और उसका फायदा उठाते हुए दूसरा गोल भी हासिल कर लिया।

ओयरजाबल ने दिलाई शुरुआती बढ़त

स्पेन को 22वें मिनट में पेनल्टी का फायदा मिला, जिसे मिकेल ओयरजाबल ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया। ओयरजाबल ने गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को जाल में पहुंचाया और स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी।  इस गोल के बाद स्पेन ने खेल की रफ्तार पर नियंत्रण बनाए रखा और फ्रांस को ज्यादा मौके नहीं दिए।

हाफ टाइम तक स्पेन का दबदबा

पहले हाफ के बाद स्पेन 1-0 से आगे था. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन फ्रांस अपने अवसरों को गोल में नहीं बदल सका. स्पेन ने अनुशासित रक्षात्मक खेल के साथ बढ़त बरकरार रखी और फ्रांसीसी आक्रमण को लगातार रोके रखा।

पेड्रो पोरो ने फाइनल का रास्ता किया साफ

दूसरे हाफ में भी स्पेन ने दबाव बनाए रखा. मैच के 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने शानदार गोल दागकर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी। इस गोल के बाद फ्रांस की वापसी की उम्मीदें पूरी तरह से टूट गई. स्पेन ने बचे हुए समय में भी संयमित खेल दिखाया और फ्रांस को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।