इंदौर में आज ‘Walk For a Green Tomorrow’, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

इंदौर में आज नगर निगम की ओर से वॉक फॉर ग्रीन टुमारो का आयोजन किया जाने वाला है। पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस वॉक का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि इस वॉक का हिस्सा बनने वाले हैं। आज सुबह 11 […]

Aug 31, 2026 - 08:30
इंदौर में आज ‘Walk For a Green Tomorrow’, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

इंदौर में आज नगर निगम की ओर से वॉक फॉर ग्रीन टुमारो का आयोजन किया जाने वाला है। पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस वॉक का आयोजन किया जा रहा है।

नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि इस वॉक का हिस्सा बनने वाले हैं। आज सुबह 11 बजे स्कूल।कॉलेज के विद्यार्थी, पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ रीजनल पार्क से इसे शुरू किया जाएगा।

वॉक के जरिए पर्यावरण जागरूकता

नगर निगम ने जनता को जागरूक करने के लिए अब इस वॉक अभियान के आयोजन का फैसला लिया है। स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ला और अपर आयुक्त प्रखर सिंह के मुताबिक नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक को खुले में फेंकने की जगह उन्हें RRR सेंटर तक पहुंचाने के लिए जागरूक करना है।

यहां पर जो प्लास्टिक जमा किया जाएगा उसे या तो रीसाइकलिंग के लिए भेजा जाएगा या फिर इनका सुरक्षित निपटान किया जाएगा। इस अभियान के जरिए एक तरफ जहां स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। ये भी बताया गया है कि आयोजन का हिस्सा बनने वाले लोगों को ग्रीन वॉरियर मेडल और एक पौधा सम्मान के तौर पर दिया जाएगा।

 

प्लास्टिक के प्रति जागरूकता अभियान

बता दें कि नगर निगम की ओर से 20 अगस्त से शहर के अलग-अलग RRR सेंटर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए अभियान भी चलाया गया। इसके तहत आधा किलो प्लास्टिक लाओ एक पौधा ले जाओ स्लोगन रखा गया। इस अभियान के तहत कई लोगों ने अपने घरों और आसपास मौजूद सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर जमा कराया। इसके बदले में उन्हें अलग-अलग पौधे वितरित किए गए।