एमपी पुलिस के 7 अधिकारी बने IPS, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन, कैडर आवंटित

मध्य प्रदेश पुलिस के सात अधिकारी IPS बन गए हैं , केंद्र सरकार ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है, इन पुलिस अधिकारियों के नाम विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में तय किए गए थे जिन्हें अब आईपीएस संवर्ग आवंटित कर दिया गया है। नियम अनुसार ये अधिकारी एक साल तक प्रोबेशन

Jul 17, 2026 - 22:30
एमपी पुलिस के 7 अधिकारी बने IPS, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन, कैडर आवंटित

मध्य प्रदेश पुलिस के सात अधिकारी IPS बन गए हैं , केंद्र सरकार ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है, इन पुलिस अधिकारियों के नाम विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में तय किए गए थे जिन्हें अब आईपीएस  संवर्ग आवंटित कर दिया गया है। नियम अनुसार ये अधिकारी एक साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे।

MP पुलिस के ये 7 अधिकारी बने IPS  

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस के 7 अधिकारियों निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सब्यसाची सराफ और समर वर्मा को मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग  आवंटित किया है ।

केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन 

केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इंडियन पुलिस सर्विस (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 9 के उप-नियम (1) और इंडियन पुलिस सर्विस (प्रमोशन द्वारा नियुक्ति) रेगुलेशन, 1955 के रेगुलेशन 9 के उप-रेगुलेशन (1) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति मध्य प्रदेश पुलिस सर्विस के अधिकारियों को प्रोबेशन पर इंडियन पुलिस सर्विस में नियुक्त करते हैं और इंडियन पुलिस सर्विस (कैडर) नियम, 1954 के नियम 5 के उप-नियम (1) के तहत उन्हें मध्य प्रदेश कैडर में आवंटित करते हैं।

एक साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ये अधिकारी इंडियन पुलिस सर्विस (प्रोबेशन) रूल्स, 1954 के नियमों के तहत एक साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे और वे 10 मई 2011 को हुए संशोधन के बाद इंडियन पुलिस सर्विस (प्रोबेशन) रूल्स, 1954 के सब-रूल 5(4) के अनुसार इंडक्शन ट्रेनिंग लेंगे।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।