एमपी राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायकों की शिफ्टिंग शुरू, बाबू जण्डेल का दावा मुझे मिला 10 करोड़ रुपये का ऑफ़र
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है और मध्य प्रदेश में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है, भाजपा द्वारा तीसरा प्रत्याशी मैदान में उतारे जाने के बाद से क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ गया है हालाँकि एकजुटता के दावों के बीच कांग्रेस नेताओं को अन्दर ही अन्दर ऑपरेशन लोटस 3 का
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है और मध्य प्रदेश में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है, भाजपा द्वारा तीसरा प्रत्याशी मैदान में उतारे जाने के बाद से क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ गया है हालाँकि एकजुटता के दावों के बीच कांग्रेस नेताओं को अन्दर ही अन्दर ऑपरेशन लोटस 3 का भी डर है इसलिए पार्टी ने विधायकों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है, इसी बीच कांग्रेस विधायक बाबू सिंह जण्डेल ने उन्हें 10 करोड़ का ऑफ़र मिलने का दावा कर सियासी हवा को और गरमा दिया है।
कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा पहुंचाने के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है उसके पास 64 विधायक हैं जबकि जीत के लिए 58 वोट चाहिए यानि उसके पास 6 अतिरिक्त वोट हैं लेकिन भाजपा ने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल के अलावा महेश केवट को चुनाव में उतार कर मुकाबला रोचक कर दिया है 164 विधायक वाली भाजपा अपने दो प्रत्याशियों को 116 वोटों की मदद से आसानी से राज्यसभा पहुंचा सकती है लेकिन उसे तीसरे प्रत्याशी के लिए बचे हुए 48 वोट में 10 विधायकों का और समर्थन और चाहिए इसलिए प्रदेश में खरीद फरोख्त की चर्चा जोरों पर है।
बेंगलुरु शिफ्ट किये जा रहे सभी विधायक
2018 जैसी स्थिति से बचने के लिए कांग्रेस इस बार पूरी तरह से तैयार है इसलिए पार्टी ने सभी विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट करने की योजना बनाई है, विधायकों को कल रात एकजुट किया गया उन्हें निर्देश दिए गए समझाया गया और आज उनकी रवानगी की तैयारियां शुरू हो गई, इस बीच श्योपुर विधानसभा के विधायक बाबू जण्डेल ने एक बयान देकर तोड़ फोड़ की आशंकाओं को और मजबूत कर दिया।
दावा : बाबू जण्डेल बोले मुझे मिला 10 करोड़ का ऑफ़र
शिफ्टिंग की तैयारी के बीच मीडिया से बात करते हुए बाबू जण्डेल ने कहा हम घूमने जा रहे हैं हमारे नेता हमें बेंगलुरु ले जाएँ या किसी अन्य राज्य में, हम जाने के लिए तैयार है और अब 18 को मतदान वाले दिन ही लौटेंगे, उन्होंने कहा सभी विधायक एकजुट है लेकिन ऑफर देने वाले ऑफर तो दे रहे हैं इससे बचने हम लोग दूर जा रहे हैं, जब मीडिया ने उनसे उन्हें कोई ऑफ़र मिलने की बात की तो उन्होंने दावा किया कि उन्हें 10 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया वे अपने नेता के साथ हैं, उन्होंने कहा हम मीनाक्षी नटराजन को हर हाल में राज्यसभा पहुंचाएंगे।
भरोसा: अब कोई गद्दारी नहीं होगी हम सभी विधायक एकजुट
एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के एडिटर इन चीफ वीरेन्द्र शर्मा ने कई कांग्रेस विधायकों तोड़फोड़ को लेकर बात और शिफ्टिंग पर चर्चा की तो विधायकों ने कहा हमारे नेता हमें जहाँ ले जायेंगे हम वहां जायेंगे, विधायकों ने तोड़फोड़ से इंकार करते हुए कहा कांग्रेस एकजुट है, इस बार पुरानी स्थिति नहीं दोहराई जाएगी, यहाँ कोई अब गद्दारी नहीं करेगा धोखा नहीं देगा, विधायकों ने ऑफर वाली बात को दबे स्वर में स्वीकार करते हुए कहा कुछ लोगों को आ रहे हैं लेकिन कोई लालच में फंसने वाला नहीं है कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन जरुर चुनाव जीतेंगी।