Plane Crash: खूबसूरत ‘नाजका लाइन्स’ देखने जा रहे थे पर्यटक, प्लेन में लगी आग; पेरू विमान हादसे में 13 मृतकों की सूची
पेरु के नाजका शहर में हुए विमान हादसे में मारे गये सभी 13 लोग खूबसूरत ‘नाजका लाइन्स’ देखने जा रहे थे। अब विमान हादसे में मारे गये लोगों की सूची सामने आई है।
Lima: पेरू के नाजका शहर में हुए विमान हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत ने एक बार फिर हवाई सफर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। खूबसूरत ‘नाजका लाइन्स’ देखने जा इन लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि यह उनका आखिरी सफर होगा। बीच आसमान में आये मौत के बुलावे के बाद विमान हादसे में सभी लोग मारे गये। अब सभी 13 मृतकों की सूची सामने आई है।
कैसे हुई यह दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक पेरू में हादसे का शिकार हुआ विमान एक पर्यटन विमान था। बीच आसमान में नियंत्रण खोने के बाद यह जमीन पर गिरा और आगे के शोल में तब्दील हो गया। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें – Assam Plane Crash: जोरहाट एयरबेस पर विमान हादसे में पांच जवान शहीद, सह-पायलट की जान बची
मृतकों की हुई पहचान
विमान हादसे में मारे गए सभी 13 मृतक अलग -अलग देशों जर्मनी, स्पेन और इटली के थे। इसमें सात इटली के नागरिकों, दो जर्मन और दो स्पेनिश नागरिकों के तौर पर की गई है। विमान के पायलट और को-पायलट की पहचान अमेरिको सालाजार कुएलर और इरेनका डेल कार्पियो के रूप में की गई है। पर्यटक के रूप में सभी लोग खूबसूरत ‘नाजका लाइन्स’ को देखने जा रहा थे। बता दें कि इस दुर्घटना में भारतीय नागरिक कोई नहीं थे।
ये भी पढ़ें – Plane Crash: आखिर लैंडिंग और टेकऑफ के समय ही क्यों होते हैं विमान हादसे? जानें ये बड़ी वजह