भारत में फंसे 453 नेपाली नागरिकों की कहानी, जिसे सुनकर हर कोई है हैरान

भारत में नौकरी का सपना दिखाकर सैकड़ों नेपाली नागरिकों को ठगी के जाल में फंसाने वाले नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर से 453 नेपाली नागरिकों को रेस्क्यू कर नेपाल प्रशासन के सुपुर्द किया।

May 31, 2026 - 02:30
भारत में फंसे 453 नेपाली नागरिकों की कहानी, जिसे सुनकर हर कोई है हैरान

Maharajganj: भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर 453 नेपाली नागरिकों को भारतीय वाहनों से नेपाल प्रशासन को सुपुर्द किया गया। ये वह नेपाली नागरिक है जिन्हें नौकरी का प्रलोभन देकर भारत में नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े कामों मे लगाकर ठगी कराया जाता था। नेपाली दूतावास को इसकी जानकारी मिलने पर भारतीय प्रशासन के साथ मिलकर इनको बंधक मुक्त कराया गया और नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

महराजगंज में रात के अंधेरे में कौन फैला रहा दहशत? चार दुकानों के टूटे ताले से मचा हड़कंप

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास को एक सूचना मिली कि सैकड़ो की संख्या में नेपाली नागरिकों को कुशीनगर जिले में बंधक बनाया है जिनसे नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े ठगी का अवैध काम कराया जा रहा है। मामले को दूतावास ने गंभीरता से लेते हुए भारतीय अधिकारियों से संपर्क साधा और 453 नागरिकों को बंधक मुक्त कराया।

नौकरी का प्रलोभन देकर कराया गया ये काम

प्राथमिक जाँच में सभी नागरिकों में अधिकतर नेपाली युवक- युवती थे जिनसे नौकरी का प्रलोभन देकर पहले बुलाया गया फिर नेटवर्क ऑनलाइन ठगी जैसे काम में लगाया गया। प्रशासन ने सभी लोगों को बंधक मुक्त कराकर सरकारी बस से नेपाल के लिए रवाना किया।

महराजगंज के Motherhood Hospital में महिला की मौत; कथित डॉक्टर की भूमिका पर उठे सवाल

नौतनवा CO बसंत सिंह का बयान

नौतनवा CO बसंत सिंह ने बताया कि शनिवार को सोनौली बॉर्डर पर भारतीय वाहनों में पहुँचे 453 नेपाली नागरिकों को नेपाल प्रशासन को सुपुर्द किया गया है। मामला अन्यत्र जिले से जुड़ा है लेकिन सोनौली बॉर्डर पर पहुँच सुपुर्द किया गया।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।