PM के कार्यकाल पर जश्न मना रही बीजेपी पर संजय राउत का कटाक्ष, बोले- लोग मोदी को भूल जाएंगे, नेहरू को नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को भारत में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले पीएम बन जाएंगे। बुधवार को वो पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में अपना नाम दर्ज करवाएंगे। भाजपा इस रिकॉर्ड का जश्न मनाने की तैयारी में लगी हुई है। जिसे संजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को भारत में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले पीएम बन जाएंगे। बुधवार को वो पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में अपना नाम दर्ज करवाएंगे। भाजपा इस रिकॉर्ड का जश्न मनाने की तैयारी में लगी हुई है। जिसे संजय राउत ने पूरी तरह से गलत ठहराया है।
संजय राउत ये सवाल करते नजर आए कि पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल से देश को क्या फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक दिन ज्यादा प्रधानमंत्री बनने से क्या हो जाएगा। वो ये कहते दिखाई दिए कि जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए जो काम किए हैं, तभी देश यहां है। आपने क्या किया है?
पीएम मोदी पर साधा निशाना
संजय यहां पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि 12 साल में आपने क्या किया है देश देख रहा है। इतने सालों में एक भी सवाल नहीं ले सके। नेहरू ने इस देश के लिए जो त्याग किया अपनी संपत्ति तक दान कर दी उन्होंने सब कुछ किया। आप बस यह कहते रहिए कि मैं 12 साल प्रधानमंत्री रहूंगा, 13 साल रहूंगा, 14 साल रहूंगा। उम्र तो सब की बढ़ती है। इस धरती की उम्र बढ़ती है, देश की बढ़ती है मोदी की भी बढ़ेगी। मोदी ने यह भी कहा था कि मैं 75 साल का हो जाऊंगा तो पदों का त्याग करूंगा। उन्होंने किया क्या?
VIDEO | Thane: As PM Modi is set to surpass Jawaharlal Nehru to become India’s longest-serving elected Prime Minister, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “Nehru elevated democracy; meanwhile, Modi has destroyed the democracy. Nehru and Modi cannot be compared. People will… pic.twitter.com/YERrJE9gcf
— Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026
असंभव है तुलना
राउत ने इस बात का दावा किया है कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी के साथ न्याय नहीं किया। जिस तरह से नेहरू ने देश में लोकतंत्र बनाया और खड़ा किया उसे ताकत दी। मोदी ने पूरे लोकतंत्र को और सभी संस्थाओं को खत्म कर दिया। नेहरू और मोदी की तुलना कभी नहीं हो सकती। लोग मोदी को भूल जाएंगे नेहरू जी को कभी नहीं भूल सकते। पूरा विश्व नेहरू को कभी नहीं भूलेगा। ना ही गांधीजी और ना ही इंदिरा जी को भूल सकते हैं।