प्रदेश कांग्रेस कमेटी की साइकिल यात्रा के चलते भोपाल में बदला ट्रैफिक प्लान
मध्यप्रदेश कांग्रेस की साइक्लोथॉन मंगलवार से सुबह शुरू हो गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत इंदौर से भोपाल तक करीब 200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। बुधवार को यह यात्रा भोपाल पहुंचेगी, भोपाल में इस यात्रा के चलते ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। यानि
मध्यप्रदेश कांग्रेस की साइक्लोथॉन मंगलवार से सुबह शुरू हो गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत इंदौर से भोपाल तक करीब 200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। बुधवार को यह यात्रा भोपाल पहुंचेगी, भोपाल में इस यात्रा के चलते ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। यानि यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
व्यवस्था में परिवर्तन
14 जुलाई 2026 को इंदौर से साइक्लोथाॅन (साइकिल यात्रा) प्रारंभ हुई है, जो 15 जुलाई 2026 को भोपाल पहुंचेगी, इस दौरान राॅयल मार्केट पर आमसभा का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में लोगो के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान दोपहार12ः00 बजे से यातायात व्यवस्था आवश्यकतानुसार परिवर्तित रहेगी।
साईकिल यात्रा मार्ग
इंदौर से चिरायु मेडिकल काॅलेज से भोपाल नगर में प्रवेष, बैरागढ़, लालघाटी चैराहा, कोहेफिजा चैराहा होकर राॅयल चैराहा पर आमसभा में का आयोजन होगा।
परिवर्तित मार्ग
लालघाटी चैराहा से राॅयल मार्केट की ओर, कोहेफिजा ओर जीएडी चैराहा से राॅयल मार्केट की ओर, जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन का मार्ग परिवर्तित रहेगा, इसी प्रकार मोती मस्जिद से राॅयल मार्केट की ओर, कफ्र्यू वाली माता मंदिर से राॅयल मार्केेट की ओर,षाहजंहानाबाद से राॅयल मार्केट की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन का मार्ग परिवर्तित रहेगा। रायॅल मार्केट से तीन मोहरा, एलबीएस आस्पताल तक मार्ग पर आमसभा होना प्रस्तावित है, इस हेतु इस मार्ग का आवागमन पुर्णतः परिवर्तित रहेगा।
वैकल्पित मार्ग
ये वाहन लालघाटी से व्हीआईपी रोड का उपयोग कर आवागमन कर सकेगें। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगन्तुकों के वाहन की पार्किंग व्यवस्था ताजुल मसाजिद परिसर में रहेगी।
जनता से अपील
आम जनता से अनुरोध है कि उक्तानुसार डायवर्सन व्यवस्था का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, पर सम्पर्क करें।