Transfer: एमपी बिजली कपंनी ने अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड ने अधिकारियों के तबादले किये हैं (MPMKVVCL Transfer), तबादला आदेश में पांच अधिकारियों के नाम हैं इनमें जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारी शामिल हैं, कंपनी ने अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। तबादला आदेश में पांच अधिकारियों के नाम एमपीएमकेवीवीसीएल ने दो अलग अलग तबादला
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड ने अधिकारियों के तबादले किये हैं (MPMKVVCL Transfer), तबादला आदेश में पांच अधिकारियों के नाम हैं इनमें जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारी शामिल हैं, कंपनी ने अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।
तबादला आदेश में पांच अधिकारियों के नाम
एमपीएमकेवीवीसीएल ने दो अलग अलग तबादला आदेश जारी किये हैं, एक आदेश में डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर के तबादले की सूचना हैं वहीं दूसरे आदेश में चार जनरल मैनेजर के प्रमोशन के आदेश हैं उन्हें डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर बनाया गया है।
इन अधिकारियों के Transfer
- बिजली कंपनी ने डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर वर्क्स एंड प्लानिंग सेक्शन कार्यालय एमडी (सेन्ट्रल ज़ोन) भोपाल राजेंद्र कुमार अग्रवाल को इसी पद पर विजिलेंस ग्वालियर रीजन पदस्थ किया है।
- प्रेम राज पाराशर जनरल मैनेजर ओ एंड एम सर्किल ग्वालियर को इसी सर्किल में डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर बनाया गया है।
- कंपनी ने अमरेश शुक्ला जनरल मैनेजर ओ एंड एम सर्किल भिंड को डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर कार्यालय एमडी सेन्ट्रल ज़ोन भोपाल के पद पर पदस्थ किया है।
- जनरल मैनेजर प्रकाश चंद्र गौर को बिजली कंपनी ने कार्यालय सीजीएम भोपाल से डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर कार्यालय सीजीएम भोपाल के पद पर पदस्थ किया है।
- बिजली कंपनी ने शिशिर गुप्ता जनरल मैनेजर ओ एंड एम सेक्शन कार्यालय एमडी सेन्ट्रल जोन को इसी कार्यालय में डिप्टी चीफ जनरल मैनेजर बनाकर पदस्थ किया है।