मूंग खरीदी को लेकर आंदोलन के बीच किसानों से मिले कृषि मंत्री कंसाना, मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया भरोसा
भोपाल। मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मंत्रालय में हुई बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को कृषि मंत्री के सामने रखा। कृषि मंत्री कंसाना ने किसानों को भरोसा दिलाया कि
भोपाल। मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मंत्रालय में हुई बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को कृषि मंत्री के सामने रखा।
कृषि मंत्री कंसाना ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी जायज मांगों के प्रति संवेदनशील है और सभी मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने और मूंग खरीदी सहित अन्य विषयों पर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
कंसाना ने किसानों से शांति बनाए रखने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार और किसान एक-दूसरे के सहयोगी हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी से बचाना है।
बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने किसान प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
बैठक में कृषि सचिव निशांत बरबड़े, कृषि विभाग के अधिकारी और किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।