KCC पर लिए लोन को रिन्यू करने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने प्रभारी समिति प्रबंधक और सहायक समिति प्रबंधक को रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने आज दो शासकीय सेवकों को एक साथ रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है, दोनों एक सेवा सहकारी संस्था मर्यादित में नौकरी करते हैं ये लोग एक किसान से उसका KCC लोन रिन्यू करने के बदले रिश्वत ले रहे थे। लोकायुक्त एसपी इंदौर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक देपालपुर तहसील

Jun 12, 2026 - 19:30
KCC पर लिए लोन को रिन्यू करने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने प्रभारी समिति प्रबंधक और सहायक समिति प्रबंधक को रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने आज दो शासकीय सेवकों को एक साथ रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है, दोनों एक  सेवा सहकारी संस्था मर्यादित में नौकरी करते हैं ये लोग एक किसान से उसका KCC लोन रिन्यू करने के बदले रिश्वत ले रहे थे।

लोकायुक्त एसपी इंदौर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक देपालपुर तहसील के ग्राम कुनघारा निवासी किसान जाकिर हुसैन पटेल ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने सेवा सहकारी संस्था मर्यादित अत्याना, गोतमपुरा, तहसील-देपालपुर, जिला इंदौर, में पदस्थ प्रभारी समिति प्रबंधक और सहायक समिति प्रबंधक पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।

KCC पर लिया लोन रिन्यू कराने गए किसान से मांगी रिश्वत  

जाकिर हुसैन पटेल ने आवेदन में बताया कि वर्ष 2024 में उसने केसीसी पर 2,00,000/- रुपये (दो लाख रुपये) का  लोन लिया था जो एक वर्ष बाद आवेदक को बिना ब्याज के वर्ष 2025 में जमा करना था लेकिन वो लोन बैंक में जमा नहीं कर पाया। वर्ष 2026 में उसे को पुन: केसीसी पर लोन लेने के लिए एक वर्ष का ब्याज 30,000/- रुपये मिलाकर 2,30,000/- रुपये जमा करना थे। लेकिन कम्प्यूटर ऑपरेटर/प्रभारी समिति प्रबंधक अमन जोशी और सहायक समिति प्रबंधक रमेशचंद्र पंड्या लोन को रिन्यू करने के लिए 20,000/- रुपये रिश्वत की मांग की।

रिश्वत हाथ में आते ही पकड़े गए भ्रष्ट शासकीय सेवक  

शिकायत मिलने के बाद इसका सत्यापन कराया गया जिसमें दोनों शासकीय सेवकों द्वारा रिश्वत मांगना प्रमाणित हुआ, प्रमाण मिलने केबाद आज ट्रैप प्लान की गई , ट्रैप दल आज निर्धारित समय पर सेवा सहकारी संस्था मर्यादित अत्याना, गोतमपुरा, तहसील देपालपुर पहुंचा वहां जैसे ही आवेदक जाकिर हुसैन पटेल ने दोनों भ्रष्ट  शासकीय सेवकों को रिश्वत की राशि बीस हजार रुपये दी और ऑफिस के बाहर तैयार खड़ी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापा मारा और दोनों को पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।