Bhopal News: 5 से 8 अगस्त तक ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम, संभागायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगस्त महीने में ब्रिक्स देशों (BRICS ) का संस्कृति सम्मेलन होने जा रहा है। 5 से 8 अगस्त के बीचे होने वाले इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। इस दौरान ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब,
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगस्त महीने में ब्रिक्स देशों (BRICS ) का संस्कृति सम्मेलन होने जा रहा है। 5 से 8 अगस्त के बीचे होने वाले इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।
इस दौरान ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, यूएई और इंडोनेशिया) के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी की जाएगी। इस दौरान कलाकार अपनी लोक कला, नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इस सम्मेलन के जरिए भोपाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय में सम्मेलन की तैयारियां की विस्तृत समीक्षा की और निर्देश दिए कि सम्मेलन की सभी व्यवस्थाएं भारत की संस्कृति, गौरव एवं परम्परा के अनुरूप उत्कृष्ट हों। उन्होंने माइक्रो प्लानिंग पर जोर देते हुए केन्द्र एवं राज्य शासन के सभी अधिकारियों को पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन का प्रस्तावित कार्यक्रम
- प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन में 5 अगस्त को ब्रिक्स देशों की तकनीकी समितियों की मिंटो हॉल में बैठक होगी। शाम को सभी सदस्य इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण करेंगे।
- 6 अगस्त को पुनः ब्रिक्स देशों की तकनीकी समितियों की मिंटो हॉल में बैठक होगी। शाम को रवीन्द्र भवन में ब्रिक्स कल्चरल फेस्टीवल में ब्रिक्स देशों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां होंगी।
- 7 अगस्त को ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों का आगमन होगा और उसके पश्चात वे भोपाल में ट्राइबल म्यूजिनियम, वन विहार एवं राज्य संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। शाम 5 बजे से 7 बजे तक रवीन्द्र भवन में ब्रिक्स कल्चरल फेस्टीवल एवं कल्चरल शो का आयोजन किया जाएगा।
- 8 अगस्त को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों की कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बैठक होगी। अपराह्न में सांची स्तूप का भ्रमण प्रस्तावित है।