त्योहारी सीजन से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा ट्रेनों के परिचालन में कोई ना कोई बदलाव लगातार किया जाता है। अब बढ़ती हुई मांग को देखते हुए विशेष तौर पर संचालित की जा रही 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि इन स्पेशल ट्रेनों का फायदा

Jul 28, 2026 - 10:30
त्योहारी सीजन से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा ट्रेनों के परिचालन में कोई ना कोई बदलाव लगातार किया जाता है। अब बढ़ती हुई मांग को देखते हुए विशेष तौर पर संचालित की जा रही 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि इन स्पेशल ट्रेनों का फायदा मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड के यात्रियों को मिलेगा।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुंबई सेंट्रल कटिहार स्पेशल 29 अगस्त और कटिहार मुंबई सेंट्रल स्पेशल 1 सितंबर तक चलाई जाएगी। इसी तरह से मुंबई सेंट्रल बनारस स्पेशल 30 सितंबर और बनारस मुंबई सेंट्रल स्पेशल 2 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं अहमदाबाद दरभंगा, वलसाड दानापुर, वडोदरा गोरखपुर, वडोदरा महू, उधना मधुबनी, उधना हसनपुर, सूरत छपरा, प्रताप नगर लालकुआं स्पेशल ट्रेन में भी सितंबर तक का विस्तार किया गया है।

बुकिंग कर सकते हैं यात्री

जानकारी के मुताबिक सभी विस्तारित फेरों की बुकिंग पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ट्रेन के समय से लेकर अन्य चीजों की जानकारी अधिकृत वेबसाइट के जरिए हासिल की जा सकती है। रेलवे का ईमेल नहीं यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है।

 

बढ़ाई है ट्रेन और उनके रूट

अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से निकलकर वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, शाहगंज, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते दरभंगा जाएगी।

वडोदरा गोरखपुर स्पेशल वडोदरा से चलकर गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ के ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी।

वडोदरा मऊ स्पेशल गोधरा होते हुए दाहोद, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर और औरिहार के रास्ते मऊ पहुंचेगी।

सूरत छपरा स्पेशल सूरत से चलकर उधना, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया के रास्ते बिहार के छपरा पहुंचेगी।

प्रताप नगर लाल कुआं स्पेशल प्रताप नगर से रवाना होकर, वडोदरा गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बरेली से लालकुआं जंक्शन उत्तराखंड पहुंचेगी।

उधना हसनपुर स्पेशल ट्रेन से यात्री उधना से निकलकर भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज, पटना, बरौनी, खगड़िया के रास्ते समस्तीपुर से होकर हसनपुर पहुंचेंगे।

उधना मधुबनी स्पेशल सूरत के पास मौजूद उधना से शुरू होकर भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज, आरा, पटना, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा से मधुबनी पहुंचेगी।

वलसाड दानापुर स्पेशल से यात्री वलसाड से निकलकर नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गुना, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज, बक्सर और आरा होते हुए पटना के दानापुर पहुंचेंगे।

मुंबई सेंट्रल कटिहार स्पेशल के जरिए ट्रेन मुंबई सेंट्रल से निकलकर बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय और खगड़िया के रास्ते ट्रेन कटिहार पहुंचेगी।

मुंबई सेंट्रल बनारस स्पेशल बोरीवली, वापी, सूरत,
वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, टूंडला, शिकोहाबाद, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ और जंघई होते हुए बनारस जाएगी।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।