लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, सभी विभागों से आज शाम तक मांगी प्रमोशन की जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश लोक सेवा (पदोन्नति) नियम-2025 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में की गई पदोन्नति कार्यवाही का विस्तृत विवरण मांगा है। सीएम के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों को आज शाम तक विभागवार और पदवार प्रमोशन का पूरा डेटा दिए गए लिंक पर अपलोड करने के सख्त निर्देश जारी

Jul 10, 2026 - 14:30
लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, सभी विभागों से आज शाम तक मांगी प्रमोशन की जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश लोक सेवा (पदोन्नति) नियम-2025 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में की गई पदोन्नति कार्यवाही का विस्तृत विवरण मांगा है। सीएम के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों को आज शाम तक विभागवार और पदवार प्रमोशन का पूरा डेटा दिए गए लिंक पर अपलोड करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री जल्द ही इसकी समीक्षा करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों से साफ कहा था कि सभी विभागों में पदोन्नतियां होनी चाहिए और हर वर्ग के कर्मचारियों को इसका समुचित लाभ मिले।

GAD ने जारी किया पत्र 

सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत पिछले नौ दिनों में विभिन्न विभागों द्वारा की गई पदोन्नति (प्रमोशन) की कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा तलब किया है  मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर अब तक की गई पदोन्नतियों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा है। GAD द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विभागों में नई पदोन्नति नीति के तहत की गई कार्यवाही की जानकारी तुरंत https://tinyurl.com/promotiondetail लिंक पर अपलोड की जाए। पत्र में कहा गया है कि यह जानकारी आज ही उपलब्ध कराई जाए, ताकि मुख्यमंत्री स्तर पर समीक्षा की जा सके।

पृष्ठभूमि

मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 लागू किए हैं, जिसके तहत विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों को तेजी से पूरा करने का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि पदोन्नति प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और सभी वर्गों के लिए समावेशी हो।

CM Mohan Yadav Seeks Promotion Details from All Departments

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।