IND W vs ENG W Test: स्मृति मंधाना ने छुआ 300 का आंकड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने करियर का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर नया कीर्तिमान बनाया।

Jul 11, 2026 - 06:30
IND W vs ENG W Test: स्मृति मंधाना ने छुआ 300 का आंकड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड

New Delhi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है जो आज तक दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर सकी। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे पहले ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच के दौरान मंधाना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 300वां मैच खेला। 18 जुलाई को 30 वर्ष की होने जा रही मंधाना 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय
स्मृति मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 मैच खेलने वाली 12वीं खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से उनसे पहले केवल मिताली राज (333 मैच) और हरमनप्रीत कौर (374 मैच) ही यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

भारत का पलड़ा रहा है भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच यह 16वां महिला टेस्ट मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 15 टेस्ट मैचों में भारत ने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक जीत मिली है। बाकी 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड की एकमात्र जीत 1995 में जमशेदपुर में सिर्फ दो रन से मिली थी, जो आज भी महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे करीबी रन से जीत मानी जाती है।

Polygamy: इतने से ज्यादा शादी करने वाले पुरुषों की बजेगी बैंड, देश में यहां लागू होगा बहुविवाह प्रस्ताव

पहली बार लॉर्ड्स में महिला टेस्ट
क्रिकेट के ‘मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स में यह पहला महिला टेस्ट मैच आयोजित किया जा रहा है। इंग्लैंड में अब तक 56 महिला टेस्ट खेले जा चुके हैं, जिनमें से पहले 55 मुकाबले 19 अलग-अलग मैदानों पर आयोजित हुए थे। सबसे ज्यादा नौ महिला टेस्ट वॉर्सेस्टर के काउंटी ग्राउंड पर खेले गए, जबकि द ओवल ने छह टेस्ट की मेजबानी की है।

हिमाचल की ब्यूरोक्रसी में बड़ा बदलाव, 17 IAS और 22 HAS अधिकारी इधर से उधर, यहां देखें सूची

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सातघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, माया बुशिर, हीदर नाइट, नेट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इजी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।