सिंधिया ने दतिया उपचुनाव में किया BJP की जीत का दावा, NEET पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात

BJP की स्तर प्रचारक लिस्ट में शामिल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य आज दिया उप चुनाव में प्रचार के लिए ग्वालियर पहुंचे और विमानतल से दतिया के लिए रवाना हो गए, एयरपोर्ट पर सिंधिया ने मीडिया से बात की और दतिया उप चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया उन्होंने कहा ये विकास का चुनाव है

Jul 24, 2026 - 13:30
सिंधिया ने दतिया उपचुनाव में किया BJP की जीत का दावा, NEET पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात

BJP की स्तर प्रचारक लिस्ट में शामिल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य आज दिया उप चुनाव में प्रचार के लिए ग्वालियर पहुंचे और विमानतल से दतिया के लिए रवाना हो गए, एयरपोर्ट पर सिंधिया ने मीडिया से बात की और दतिया उप चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया उन्होंने कहा ये विकास का चुनाव है दतिया की माटी का चुनाव है आशुतोष तिवारी भारी वोटों से जीतेंगे

दतिया उप चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, 30 जुलाई को मतदान होना है, भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियाँ अपनी पूरी ताकत झोंक रहीं हैं, इस बीच आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनाव प्रचार के लिए  आये हैं, दतिया रवाना होने से पहले उन्होंने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कहा मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे।

दतिया उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी 

सिंधिया ने कहा यह विकास का चुनाव है, दतिया की माटी का चुनाव है। डबल इंजन सरकार दतिया के विकास के लिए कटिबद्ध थी, आज भी है और भविष्य में भी रहेगी, इसलिए भारतीय जनता पार्टी का परचम दतिया की जनता जरुर लहराएगी।

दतिया उप चुनाव में आज सिंधिया करेंगे प्रचार 

ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने दतिया उपचुनाव में पार्टी की जीत और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार का रुख साफ किया। इस दौरान स्थानीय बीजेपी नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

विद्यार्थी इस देश का भविष्य, उन हित सर्वोपरि 

नीट पेपर लीक को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन के सवाल पर सिंधिया ने कहा विद्यार्थियों का हित प्रधानमंत्री के लिए,  सरकार के लिए, आपके और मेरे लिए सर्वोपरि है क्योंकि हम सब जानते है विद्यार्थी ही देश का भविष्य होता है, इसमें जिन्होंने गड़बड़ी की उनके खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप के बाद तत्काल एक्शन हुआ है।

विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला बचेगा नहीं 

सिंधिया ने कहा प्रधानमंत्री मोदी आज खुद एक विधेयक कैबिनेट की बैठक में लाने वाले हैं  जिसके आधार पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा की जाएगी और दोषियों को जल्द से जल्द दंड दिया जायेगा सिंधिया ने कहा कोई भी व्यक्ति जो हमरे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा उसे सख्त सजा सरकार और न्यायालय से दी जाएगी।

NEET पेपर लीक होना बहुत गंभीर मामला  

सिंधिया ने कहा विद्यार्थी घंटों, दिन रात पढ़ाई करते हैं ये सिर्फ स्वयं की तरक्की के लिए ही नहीं बल्कि क्षेत्र की प्रदेश की और देश की तरक्की के लिए करते हैं  उनके हितों की रक्षा करना हर सरकार का दायित्व है।  यही विचार प्रधानमंत्री मोदी ने बीती रात अपन संबोधन में रखे हैं नीट पेपर लीक घटना बहुत गलत बात है इस पर सरकार सख्त एक्शन ले रही है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।