IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, राज्य में हुए 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी
महाराष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। मत्स्य पालन आयुक्त बदले गए हैं। इसके अलावा भी अन्य कई पदों के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अगस्त
महाराष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। मत्स्य पालन आयुक्त बदले गए हैं। इसके अलावा भी अन्य कई पदों के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अगस्त को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
बैच 2013 के आईएएस अधिकारी भानुदास पलावे को मत्स्य पालन आयुक्त मुंबई पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह महाराष्ट्र राज्य वित्त निगम मुंबई के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
बैच 2022 के आईएएस अधिकारी कार्तिक पाणिग्रही जिन्हें केरल से महाराष्ट्र में अंतर-कैडर प्रति नियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें राज्य सरकार ने भोकरधान उपमंडल जालना में सहायक कलेक्टर पद पर नियुक्त किया है। बैच 2016 के आईएएस अधिकारी विजय सिंह शंकरराव देशमुख को महाराष्ट्र स्टेट फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन मुंबई के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। MahaIAS
अगस्त में पहले भी हो चुका है दो आईएएस अफसरों का तबादला
इससे पहले भी अगस्त में दो बार आईएएस अधिकारियों का तबादला हो चुका है। 13 अगस्त को जारी आदेश के तहत विकास चंद्र रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सुधार) वित्त विभाग को स्थानांतरित करके अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) वित्त विभाग मंत्रालय पद पर नियुक्त किया गया था। 17 अगस्त को जारी आदेश के तहत स्वामी योगेश म्हासे- पाटिल, मैनेजिंग डायरेक्टर, महाराष्ट्र स्टेट फिल्म, स्टेट एंड कल्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को सचिव और स्पेशल इंक्वारी ऑफिसर (1) सामान्य प्रशासन विभाग पद पर तैनात किया गया था।