IND A vs AFG A: बारिश में घुल गया 350 का विशाल लक्ष्य…4 रन से अफगानिस्तान A ने दी मात
ट्राई नेशन सीरीज (Tri-Nation Series) के दूसरे मुकाबले में इंडिया-ए (India A) को अफगानिस्तान-ए (Afghanistan A) के खिलाफ DLS नियम के तहत 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।
New Delhi: ट्राई नेशन सीरीज (Tri-Nation Series) के दूसरे मुकाबले में इंडिया-ए (India A) को अफगानिस्तान-ए (Afghanistan A) के खिलाफ DLS नियम के तहत 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और अफगानिस्तान को इसका फायदा मिल गया।
India A ने बनाए थे 349 रन
मुकाबले में अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए ने 49 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के दौरान बारिश के कारण पहली पारी प्रभावित हुई, जिसके चलते मुकाबले को 49-49 ओवर का कर दिया गया था।
Vaibhav Suryavanshi ने खेली शानदार पारी
सीरीज के पहले मुकाबले में फ्लॉप रहने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने आक्रामक अंदाज में रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि उनकी बेहतरीन पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
Afghanistan A की मजबूत शुरुआत
350 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए ने शानदार बल्लेबाजी की। बारिश आने तक टीम ने 25.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए थे और DLS स्कोर के हिसाब से आगे चल रही थी।
Imran Mir और Bahir Shah की फिफ्टी
अफगानिस्तान के कप्तान इमरान मीर ने 70 गेंदों पर 75 रन की शानदार नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं बाहिर शाह ने 52 गेंदों में 51 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया।
बारिश के कारण नहीं हो सका मैच पूरा
अफगानिस्तान की पारी के दौरान एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। उस समय DLS नियम के अनुसार अफगानिस्तान आगे थी। लगातार बारिश के चलते खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और अफगानिस्तान-ए को 4 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।
भारतीय गेंदबाजों को मिले सिर्फ दो विकेट
भारत की ओर से अरशद खान और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट हासिल किया, लेकिन बाकी गेंदबाज अफगान बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं रहे।