MSME DAY: 27 जून को सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्यप्रदेश समिट, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल, 3 विशेष सत्र होंगे आयोजित

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार 27 जून को अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2026 पर ‘सशक्त उ‌द्यमी समृद्ध मध्यप्रदेश समिट’ आयोजित किया जाएगा। रविन्द्र भवन में आयोजित होने वाले इस समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहभागिता करेंगे। समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव MSME प्रदर्शनी एवं ईज़ ऑफ डूइंग क्लिनिक का उ‌द्घाटन करेंगे। साथ ही

Jun 25, 2026 - 09:30
MSME DAY: 27 जून को सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्यप्रदेश समिट, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल, 3 विशेष सत्र होंगे आयोजित

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार 27 जून को अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2026 पर ‘सशक्त उ‌द्यमी समृद्ध मध्यप्रदेश समिट’ आयोजित किया जाएगा। रविन्द्र भवन में आयोजित होने वाले इस समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहभागिता करेंगे। समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव MSME प्रदर्शनी एवं ईज़ ऑफ डूइंग क्लिनिक का उ‌द्घाटन करेंगे।

साथ ही भूमि आवंटन, भूमिपूजन, लोकार्पण तथा MSME स्टार्टअप एवं स्वरोजगार लाभार्थियों को चेक प्रदान करेंगे। इसके अलावा एमओयू का आदान-प्रदान, राज्य में एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध संस्थागत सहयोग को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम होंगे। समिट का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्‌यम विभाग द्वारा किया जा रहा है। समिट में सू्क्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और समिट को संबांधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ‌द्वारा अप्रैल 2017 में पारित संकल्प के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 27 जून को ‘सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्‌यम दिवस” के रूप में घोषित किया गया है। यह दिवस सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) की प्राप्ति में एमएसएमई की अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह वर्ष अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के आयोजन का 10वां वर्ष है।

समिट में क्या-कहां होगा

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव भूमि आवंटन, भूमिपूजन, लोकार्पण तथा MSME स्टार्टअप एवं स्वरोजगार लाभार्थियों को चेक प्रदान करेंगे।
  • खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र एवं परिधान तथा अभियांत्रिकी क्षेत्रों के MSME के लिए बायर-सेलर मीट आयोजित होगी।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव MSME प्रदर्शनी एवं ईज़ ऑफ डूइंग क्लिनिक का उ‌द्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में लगभग 50 स्टॉल होंगे, जिनमें MSME, स्टार्टअप, विभागीय स्टॉल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ODOP, योजना लाभार्थी, महिला स्व-सहायता समूह, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भोपाल, MSME टेक्नोलॉजी सेंटर भोपाल, भारतीय मानक ब्यूरो, GeM, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (NITTR) तथा बैंकों के प्रतिनिधि सम्मिलित रहेंगे, जो प्रतिभागियों को संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करेंगे।
  • पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) भी समिट में भाग लेंगे।
  • समिट में विगत ढाई वर्षों की समस्त संबद्ध विभागीय उपलब्धियों तथा आगामी ढाई वर्षों की कार्ययोजना प्रदर्शित होगी।

3 विषयगत सत्र भी होंगे

समिट में तीन विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे।

  • प्रथम सत्र, नये बाजार, नई उडान’ (MSME एवं SHG के लिए नए बाजार अवसर) में FIEO, सीएसआईआर-एएमपीआरआई ओएनडीसी, ईसीजीसी एवं इंडिया पोस्ट के पैनलिस्ट भाग लेंगे।
  • दवितीय सत्र ‘पूंजी तक पहुँच’ (फंडिंग द नेक्स्ट जनरेशन MSME), में NPCL, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आरएक्सआईएल ट्रेन्ड्स प्लेटफॉर्म, आरएजेडओआरपीएवाय एवं नाबार्ड के पैनलिस्ट सम्मिलित हैं।
  • तृतीय सत्र ‘ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेण्डर्ड’ (BIS) के सहयोग से उत्पाद गुणवत्ता पर होगा।
  • मुख्य सत्र में प्रमुख सचिव एमएसएमई राघवेन्द्र कुमार सिंह स्वागत उद्‌बोधन देंगे। इस दौरान MSME, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण एवं कुटीर उद्‌योग, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्‌योगिकी, SRLM (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) तथा IPIP विभागों की विगत ढाई वर्ष की उपलब्धियों एवं आगामी ढाई वर्ष की कार्ययोजना पर आधारित लघु वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। MSME एवं स्टार्टअप्स के समर्थन के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ MoU का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिनमें RAZORPAY (आरजीपीएक्स प्रा. लि.). प्लग एण्ड प्ले इंडिया प्रा. लि. तथा BICCI (बैकवर्ड क्लासेज़ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) सम्मिलित है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।