IPS Transfer: इन 6 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें लिस्ट

आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग में हलचल देखने को मिली है। राज्य सरकार ने राज्यपाल की मंजूरी से भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। सभी को तत्काल प्रभाव ने नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश मुख्य सचिव जी. साई प्रसाद ने सोमवार

Jul 7, 2026 - 17:30
IPS Transfer: इन 6 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें लिस्ट

आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग में हलचल देखने को मिली है। राज्य सरकार ने राज्यपाल की मंजूरी से भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer)  किया है। सभी को तत्काल प्रभाव ने नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश मुख्य सचिव जी. साई प्रसाद ने सोमवार को जारी कर दिया है।

बैच 2021 के आईपीएस अधिकारी नवज्योति मिश्रा को ओएसडी (प्रशासन) मरकापुर जिला पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एएसपी चिंतापल्ली पद पर कार्यरत थे। पाटिल देवराज मनीष, एएसपी काकीनाडा को स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडमिनिस्ट्रेशन ईस्ट गोदावरी (RJY) पद पर नियुक्त किया गया है।

पालनाडु और नंदयाल में नए ASP नियुक्त

बैच 2022 के आईपीएस अधिकारी रोहित कुमार चौधरी को अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडमिन पालनाडु जिले के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एएसपी ताड़ीपत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बैच 2023 की आईपीएस अधिकारी सुष्मिता को मंदा जवाली अल्फोंस की जगह नंदयाल के एएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एएसपी जांगरेड्डीगुडेम पद पर तैनात थी।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

आईपीएस अधिकारी मंदा जवाली अल्फोंस एएसपी नन्दयाल को स्थानांतरित करके ओएसडी, प्रशासन, पोलावरम जिला पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं OSD (लॉ एंड ऑर्डर) अमरावती पद की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी मनोज रामनाथ हेगड़े को सौंपी गई है, जो पहले एएसपी राजमपेट पद पर कार्यरत थे।