मध्य प्रदेश: आज दोपहर 2 बजे घोषित होंगे कक्षा 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा के नतीजे, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक, जून में हुई थी परीक्षा

कक्षा 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। मथ्य प्रदेश स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम मंगलवार (7 जुलाई 2026) को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही इसी पोर्टल

Jul 7, 2026 - 09:30
मध्य प्रदेश: आज दोपहर 2 बजे घोषित होंगे कक्षा 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा के नतीजे, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक, जून में हुई थी परीक्षा

कक्षा 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। मथ्य प्रदेश स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम मंगलवार (7 जुलाई 2026) को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख सकेंगे।

इसके साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून 2026 के बीच 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 17 हज़ार से अधिक और कक्षा 8वीं के 1 लाख 32 हज़ार से अधिक छात्र सम्मिलित हुए थे।

इन विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केंद्र बनाये गए थे। 17 हज़ार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।