MP Promotion : 1029 सब इंस्पेक्टर्स का इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये आदेश
मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद शासन के सभी विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को उच्च पद पर पदोन्नत किया जा रहा है, इसी क्रम में पुलिस विभाग भी अपने कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने
मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद शासन के सभी विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को उच्च पद पर पदोन्नत किया जा रहा है, इसी क्रम में पुलिस विभाग भी अपने कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर रहा है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल ने उप निरीक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किये हैं उन्हें इंस्पेक्टर पर पर पदोन्नत किया गया है, इस लिस्ट में 1029 कर्मचारियों के नाम हैं जिनकी पदोन्नति हुई है, पुलिस मुख्यालय ने आदेश में बताया है कि उपनिरीक्षक/कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिये जाने के लिए निरीक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति पद पर वर्तमान में लागू पद पर वेतनमान 9300-34800+4200 (मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के पे-मेट्रिक्स लेवल-10) में कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से उन्हें उसी जगह पदस्थ किया जाता है।
इन निर्देशों का करना होगा पालन
पुलिस मुख्यालय ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिस उपनिरीक्षक/कार्यवाहक निरीक्षक ने मूलभूत प्रशिक्षण उत्तीर्ण नहीं किया हो उन्हें पदोन्नति पर कार्यमुक्त न करते हुए तत्काल इसकी जानकारी मुख्यालय को दी जाये, इसके बाद भी उसे पदोन्नति पर कार्यमुक्त किया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी इकाई प्रमुख की होगी। पीएचक्यू ने आदेश में कहा है कि पदोन्नत इंस्पेक्टर को वेतन निर्धारण के लिए मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 के नियम 13 अनुसार आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक माह भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा।
पुलिस मुख्यालय का प्रमोशन आदेश
