मप्र राज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद, 18 जून को होना है वोटिंग

राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है, मध्य प्रदेश से घोषित BJP के दोनों राज्यसभा प्रत्याशियों तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज नामांकन फॉर्म भरे और अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयर्गीय, राकेश सिंह, प्रह्लाद

Jun 6, 2026 - 16:30
मप्र राज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद, 18 जून को होना है वोटिंग

राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है, मध्य प्रदेश से घोषित BJP के दोनों राज्यसभा प्रत्याशियों तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज नामांकन फॉर्म भरे और अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, उनके साथ  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयर्गीय, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, जगदीश देवड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए घोषित किये गए दोनों उम्मीदवारों तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज निव्रचन अधिकारी के सामने नामांकन फॉर्म जमा किया, फॉर्म जमा करने से पूर्व दोनों नेता मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ हनुमान मंदिर गए वहां माथा टेका और भाजपा के शीर्ष पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सीएम बोले- हमारे दोनों प्रतिनिधि उच्च सदन में प्रदेश के हितों की पैरवी करेंगे  

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा किया और उन्हें अग्रिम बधाई दी , उन्होंने कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे दोनों प्रतिनिधि उच्च सदन में प्रदेश के हितों की प्रभावी पैरवी करते हुए राष्ट्र के सतत विकास और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

भाजपा और कांग्रेस को अपनी अपनी जीत पर भरोसा 

आपको बता दें 18 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, मध्य प्रदेश में भाजपा अपने दोनों प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त है लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का विरोध उनकी ही पार्टी में शुरू हो गया है, मध्य प्रदेश में क्रॉस वोटिंग की भी चर्चा है हालाँकि कांग्रेस का वरिष्ठ नेतृत्व इसे लेकर बहुत चिंतित नहीं दिखाई दे रहा उसे भी अपने प्रत्याशी की जीत का भरोसा है। यदि ऐसा ही होता है तो इस बार राज्यसभा जाने वाले तीनों नेता नए होंगे और पहली बार उच्च सदन में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।