School Holiday: भारी बारिश के चलते इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र, आदेश जारी
उत्तराखंड के बागेश्वर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सोमवार, 27 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों
उत्तराखंड के बागेश्वर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सोमवार, 27 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश की अवहेलना करने वाले संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
मथुरा में 27-28 जुलाई स्कूल बंद
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 2 दिन स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के दृष्टिगत गोवर्धन क्षेत्र के सभी स्कूलों में 27 जुलाई और 28 जुलाई 2026 का स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रतन कीर्ति द्वारा यह स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश विकास खंड गोवर्धन में संचालित सभी परिषदीय, शासकीय, अशासकीय तथा मान्यता प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन कर स्कूल संचालित पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन व प्रधानाचार्य के विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
ओडिशा के इन जिलों में भी अवकाश
इसके अलावा भारी बारिश के चलते ओडिशा के जगतसिंहपुर, केंद्रपाडा और मयूरभंज जिले में भी आज स्कूल बंद रहेंगे। यह अवकाश प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि हेडमास्टर, प्रिंसिपल और शिक्षकों को स्कूल आना होगा।