कानपुर सेंट्रल–तिरुच्चिरापल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन, भोपाल मंडल के बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा कानपुर सेंट्रल एवं तिरुच्चिरापल्ली के मध्य विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष रेलसेवा पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मंडल के यात्रियों को दक्षिण भारत की
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा कानपुर सेंट्रल एवं तिरुच्चिरापल्ली के मध्य विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष रेलसेवा पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मंडल के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा हेतु अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
गाड़ी का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01927 कानपुर सेंट्रल–तिरुच्चिरापल्ली विशेष रेलगाड़ी प्रत्येक बुधवार 24 जून 2026 को कानपुर सेंट्रल से प्रातः 08:10 बजे प्रस्थान कर मार्ग में पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर होते हुए बीना स्टेशन पर 15:40 बजे आगमन एवं 15:45 बजे प्रस्थान, भोपाल स्टेशन पर 17:20 बजे आगमन एवं 17:25 बजे प्रस्थान तथा इटारसी स्टेशन पर 19:25 बजे आगमन एवं 19:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात नागपुर, बल्लारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, तिरुपति आदि स्टेशनों से होते हुए तिरुच्चिरापल्ली जंक्शन अगले दिन प्रातः 08:40 बजे पहुँचेगी।
वापसी का शेड्यूल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01928 तिरुच्चिरापल्ली–कानपुर सेंट्रल विशेष रेलगाड़ी प्रत्येक शुक्रवार 26 जून 2026 को तिरुच्चिरापल्ली जंक्शन से रात्रि 23:45 बजे प्रस्थान कर मार्ग में विभिन्न स्टेशनों से होते हुए इटारसी स्टेशन पर 15:05 बजे आगमन एवं 15:10 बजे प्रस्थान, भोपाल स्टेशन पर 17:05 बजे आगमन एवं 17:10 बजे प्रस्थान तथा बीना स्टेशन पर 20:25 बजे आगमन एवं 20:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात झांसी, उरई एवं पुखरायां होते हुए कानपुर सेंट्रल प्रातः 04:30 बजे पहुँचेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं ठहराव संबंधी अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेल मदद हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें।