त्विषा शर्मा केस: हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को जारी किया नोटिस, 2 दिन में जवाब पेश करने का दिया समय
एक्ट्रेस-मॉडल त्विषा शर्मा की मौत का मामला इस समय देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार, 25 मई 2026 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने गिरिबाला सिंह
एक्ट्रेस-मॉडल त्विषा शर्मा की मौत का मामला इस समय देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार, 25 मई 2026 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है और 2 दिन में जवाब पेश करने की बात कही है।
बता दें कि सुनवाई शुरू होते ही गिरिबाला सिंह के वकीलों ने जवाब पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा था। जिसके आधार पर हाई कोर्ट के जस्टिस देवनारायण मिश्रा की अदालत ने जवाब पेश करने के लिए दिया दो दिन का समय दिया है। अब गिरिबाला सिंह को तय समय में अपने बयान पेश करने होंगे। हालांकि गिरिबाला सिंह पर कई आरोप भी लग रहे हैं। कोर्ट ने अब अगली सुनवाई की तारीख 27 मई को 2:30 बजे की दी है।
सुनवाई के बाद क्या बोले गिरिबाला सिंह के वकील?
कोर्ट में सुनवाई के बाद गिरिबाला सिंह के वकील का भी बयान सामने आया है। उनके वकील का कहना है कि उन्हें पिटीशन के दस्तावेज नहीं मिल रहे थे। वहीं वकील ने कहा कि यह बात गलत है कि जांच में गिरिबाला सिंह सपोर्ट नहीं कर रही हैं। वहीं महाअधिवक्ता ने गिरिबाला सिंह को जमानत दिए जाने का विरोध जताया है। महाधिवक्ता का कहना है कि जमानत देना उचित नहीं है। महाधिवक्ता ने कोर्ट में दूसरे पोस्टमार्टम की भी जानकारी दी।
त्विषा शर्मा की मौत पर सस्पेंस बरकरार
त्विषा शर्मा की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। त्विषा की मौत 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि त्विषा को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी हत्या की गई, वहीं ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या करार दिया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं मायके पक्ष को सीबीआई जांच से न्यास की उम्मीद है।
बता दें कि जब त्विषा का पहली बार पोस्टमार्टम किया गया तो रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया था। लेकिन रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया था कि त्विषा के शरीर पर चोटों के निशान हैं। जिसके बाद मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि सबूतों से छेड़छाड़ की गई और शुरुआती जांच में कई लापरवाहियां हुईं। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी माना कि कहीं न कहीं लापरवाही हुई है और इसकी अलग से जांच कराई जाएगी।
त्विषा का दूसरी बार पोस्टमार्टम
त्विषा की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट को हाईकोर्ट में पेश किया गया और मायके पक्ष के आरोपों को देखते हुए कोर्ट ने दूसरी बार पोस्टमार्टम का फैसला सुनाया था। जिसके आधार पर रविवार को दिल्ली से आई फॉरेंसिक टीम ने भोपाल एम्स में त्विषा के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया। अब सभी की निगाहें रिपोर्ट पर टिकीं हैं। लेकिन अभी तक पुलिस को हत्या संबंधित कोई सबूत नहीं मिले हैं। जिससे पुलिस अब भी इसे आत्महत्या मान रही है।
पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर आरोप
त्विषा शर्मा की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। समर्थ सिंह ने शुक्रवार को जबलपुर में सरेंडर किया था, जिसके बाद उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है।
त्विषा शर्मा केस पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर का बयान
इस मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अनिल मिश्रा ने कहा कि इस केस में एक आरोपी पति समर्थ सिंह को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछाताछ जारी है। जहां तक इस पूछताछ के दौरान चल रही खास कार्रवाई की बात है, क्योंकि यह पुलिस की गोपनीयता का मामला है, हम अभी डिटेल्स नहीं बता सकते। त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को एक नोटिस भेजा गया है। यह मामला आज हाई कोर्ट के सामने लिस्टेड था। केस के बारे में कोर्ट का फैसला आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।