मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, आज 30 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 9-10 जून को हीटवेव, अगले हफ्ते हो सकती है मानसून की एंट्री
प्री-मानसून गतिविधियां के चलते 10-11 जून तक मध्य प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और बारिश-आंधी की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में 9 और 10 जून को लू चलने की संभावना जताई है। इसका
प्री-मानसून गतिविधियां के चलते 10-11 जून तक मध्य प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और बारिश-आंधी की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में 9 और 10 जून को लू चलने की संभावना जताई है। इसका असर मुरैना, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर और चंबल अंचल में देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून महीने में अब तक औसतन 8.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि प्रदेश में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। प्रदेश में सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भोपाल, आगर-मालवा और शाजापुर में करीब 2 इंच तक और नीमच में ढाई इंच से अधिक वर्षा दर्ज हुई है।
रविवार (7 जून 2026) को नर्मदापुरम में 20.6 मिमी. भोपाल में 11.6 मिमी, राजगढ़ में 3.0 मिमी, रायसेन में 2.0 मिमी, उमरिया में 2.6 मिमी और जबलपुर में 1.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हरदा, सीहोर, देवास , खंडवा ,इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सागर और नर्मदापुरम में 60 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलीं।
मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, आगामी 2-3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं, ऐसे में प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 18-20 जून के आसपास पहुंचने का अनुमान है।
सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार 3-4 दिन की देरी से आने की संभावना जताई जा रही है। पिछले वर्ष मानसून एक दिन की देरी से 16 जून को पहुंचा था। वर्तमान में दो चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ सक्रिय है । एक अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ के 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है।
सोमवार को इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।