बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC ऑफिस में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, 5 बार विधायक रहे
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित TMC कार्यालय में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक कार्यालय से एक नोट भी मिला
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित TMC कार्यालय में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक कार्यालय से एक नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दरअसल आशीष बनर्जी लंबे समय तक रामपुरहाट की राजनीति में बड़ा नाम रहे। वह 2001 से 2021 तक लगातार पांच विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। ममता बनर्जी सरकार में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं और बाद में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे। हालांकि 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार ध्रुबा साहा से हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हार के बाद भी वह पार्टी की गतिविधियों में जुड़े हुए थे।
पार्टी ऑफिस में मिला शव
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह रामपुरहाट के हत्तलापारा इलाके में मौजूद तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में आशीष बनर्जी का शव मिला। यह कार्यालय उनके घर के पास ही बताया जा रहा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच की। पुलिस ने जरूरी सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर पुलिस फिलहाल हर पहलू की जांच कर रही है। मौके से मिले कथित सुसाइड नोट में आशीष बनर्जी ने लिखा बताया जा रहा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने से पहले इस नोट को लेकर किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है।
आशीष बनर्जी की राजनीतिक पहचान काफी पुरानी थी
दरअसल आशीष बनर्जी की राजनीतिक पहचान काफी पुरानी थी। वह रामपुरहाट सीट से पांच बार विधायक रहे और ममता बनर्जी के भरोसेमंद नेताओं में उनकी गिनती होती थी। ऐसे में उनकी अचानक मौत की खबर से स्थानीय TMC कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी हलचल है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले उनकी गतिविधियां कैसी थीं और वह पार्टी कार्यालय तक कब पहुंचे थे।
5 बार विधायक रहे आशीष बनर्जी
बता दें कि आशीष बनर्जी ने 2001 में पहली बार रामपुरहाट विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2006, 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। इस तरह वह पांच बार इस सीट से विधायक चुने गए। तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें ममता बनर्जी की सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी मिली। वह स्कूल शिक्षा और कृषि जैसे विभागों से जुड़े मंत्री भी रहे। 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान वह TMC उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी के समर्थन में प्रचार करते भी नजर आए थे। हालांकि इसके कुछ समय बाद उन्होंने पार्टी में अपने संगठनात्मक पदों से हटने का फैसला किया।