CBSE पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा, ” Gen-Z आपका अहंकार तोड़ेगा”

सीबीएसई कक्षा 12वीं ऑन स्क्रीन मार्किंग और पुनर्मूल्यांकन में तकनीकी समस्याओं की शिकायत छात्रों द्वारा दी गई है। जिसका समाधान निकालने को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पोर्टल को बेहतर बनाने के लिए आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर मदद करने वाले हैं। नीट यूजी के बाद अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर सियासत शुरू हो

May 25, 2026 - 19:30
CBSE पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा, ” Gen-Z आपका अहंकार तोड़ेगा”

सीबीएसई कक्षा 12वीं ऑन स्क्रीन मार्किंग और पुनर्मूल्यांकन में तकनीकी समस्याओं की शिकायत छात्रों द्वारा दी गई है। जिसका समाधान निकालने को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पोर्टल को बेहतर बनाने के लिए आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर मदद करने वाले हैं। नीट यूजी के बाद अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर सियासत शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर कहा कि, “मोदी और प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया है।”

राहुल गांधी ने कहा कि, “दशकों में पहली बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं। 18.5 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और एक हफ्ते में OSM, गलत मार्किंग और जांच की गड़बड़ी की शिकायत अनसुनी पड़ी है। लेकिन शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।”

जो भी सवाल उठाता है, सरकार उसे बदनाम करती है- राहुल गांधी 

बीजेपी आईटी सेल को कांग्रेस नेता ने कहा, ” एक 17 साल का बच्चा जिसकी कॉपी गलत जांच ही गई। वह न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया। मगर उसे मदद नहीं गलियां मिली। बीजेपी की उसे “देशद्रोही, Soros का एजेंट और डीप स्टेट का हिस्सा कहा। एक 17 साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज उठाता है और बीजेपी उसे देशद्रोही बना देती है।” राहुल गांधी आगे बोले, ” यह सच है कि मोदी सरकार युवाओं और Gen-Z से डरती है, क्योंकि वे अब सवाल पूछ रहे हैं। जो सवाल पूछे उसे यह सरकार बदनाम करती है, डराती है और कुचलती है। उन्होंने केंद्र सरकार को पर निशाना चाहते हुए कहा, “यही युवा, यही GenZ आपका अहंकार तोड़ेगा।”

सीबीएसई आंसरशीट में मिसमैच की शिकायत

वेदान्त श्रीवास्तव नाम के एक छात्र ने सीबीएसई कक्षा 12वीं फिजिक्स आंसरशीट की फोटोकॉपी बोर्ड परीक्षा से अलग होने के आरोप लगाए। उनसे कहा कि, “फिजिक्स में कम अंक प्राप्त होने पर आंसर-शीट की फोटो कॉपी के लिए आवेदन किया था। मुझे आज उत्तर पुस्तिका प्राप्त हुई है। लेकिन सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई आंसर शीट मेरी नहीं है” हिन संजना नाम की एक और छात्रा ने केमिस्ट्री की कॉपी मिसमैच होने का दावा किया है।



25 मई तक आंसरशीट की फोटोकॉपी के लिए करें अप्लाई

सीबीएसई ने रविवार को जारी नोटिस के तहत बारहवीं उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। विद्यार्थी 25 मई रात 12 बजे से पहले आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद वेरीफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 2 दिनों तक आवेदन पोर्टल सक्रिय रहेगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।