FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सफर खत्म, फीफा विश्व कप जीतने का सपना टूटा
FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में हारकर पुर्तगाल की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पुर्तगाल को 1-0 से हराते हुए स्पेन ने क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। पुर्तगाल के बाहर होते ही FIFA World Cup में उसके स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी सफर खत्म हो गया।
New Delhi: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आखिरी वर्ल्ड कप मैच में पुर्तगाल को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा. स्पेन से मिली उस हार के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उसका अभियान भी खत्म हो गया। पुर्तगाल के बाहर होते ही FIFA World Cup में उसके स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी सफर खत्म हो गया।
रोनाल्डो ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले से पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है।हालांकि, उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से अपने संन्यास को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो रो पड़े
पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ मिली हार के बाद स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने आंसू नहीं रोक पाए। मैच की फाइनल व्हिसिल बजने के बाद रोनाल्डो के आंखों में आंसू थे।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का छलका दर्द
रोनाल्डो का वर्ल्ड कप करियर
स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 का मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वर्ल्ड कप करियर का आखिरी मैच रहा। ये उनके वर्ल्ड कप करियर का ओवरऑल 27वां मैच था। रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 6 फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने का कारनामा किया है। वो फीफा वर्ल्ड कप के नॉक आउट राउंड में पहुंचने और खेलने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर भी हैं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा 11 गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।
रोनाल्डो का अब तक का इंटरनेशनल करियर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अभी तक अपने इंटरनेशनल करियर में 233 मैच खेले हैं, जिसमें 146 गोल दागे हैं और 46 असिस्ट किए हैं. वो पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर हैं। उन्होंने यूरो में 14 गोल किए हैं तो वर्ल्ड कप क्वालिफायर में 37 गोल दागे हैं।
FIFA World Cup 2026 में रोनाल्डो
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए सिर्फ 3 गोल किए। इसमें से 2 गोल उन्होंने उजबेकिस्तान के खिलाफ दागे वहीं एक गोल पेनल्टी के जरिए क्रोएशिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में दागा।
