लापरवाह कर्मचारी की विभागीय जाँच के आदेश, निगम कमिश्नर ने कर संग्राहकों को नोटिस जारी किये

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने आज राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है, समीक्षा के दौरान वसूली एवं कार्य में लापरवाही पाए जाने पर दो कर संग्राहकों के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दो अन्य कर

Jun 24, 2026 - 20:30
लापरवाह कर्मचारी की विभागीय जाँच के आदेश, निगम कमिश्नर ने कर संग्राहकों को नोटिस जारी किये

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने आज राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है, समीक्षा के दौरान वसूली एवं कार्य में लापरवाही पाए जाने पर दो कर संग्राहकों के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दो अन्य कर संग्राहकों को नोटिस जारी किया गया है।

समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि 5 जुलाई माह तक राजस्व वसूली की पहली तिमाही की रिपोर्ट बनाकर दें, इसके बाद तिमाही के हिसाब से सभी कर संग्राहकों को टारगेट दिए जाएंगे। इसके बाद वसूली में लापरवाही बरतने पर कर संग्राहकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने आज राजस्व वसूली की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वसूली में लापरवाही बरतने पर राजस्व कर संग्राहक आशीष सोन के वेतन निकाले जाने पर रोक लगाई। साथ ही राजस्व कर संग्राहक राजकुमार कोष्ठा पर विभागीय जांच करने एवं वेतन निकालने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैें।

कम वसूली पर नाराज हुए कमिश्नर 

कनिश्नर ने नगर निगम की दुकान एवं पीढियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पिछले वर्ष 5 करोड रुपये की वसूली हुई थी, जबकि इस साल पहली तिमाही में महज 65 लाख रुपये की वसूली ही हुई है। कम वसूली पर नगर निगम कमिश्नर ने नाराजगी जताई। ट्रेड लाइसेंस की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिन ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण करना हैं उसके शत प्रतिशत लाइसेंस का नवीनीकरण करें। कमिश्नर ने ट्रेड लाइसेंस में लापरवाही दो कर संग्राहकों को नोटिस जारी किये हैं।

30 सितंबर तक करें लीज प्रकरणों का निराकरण

नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने लीज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों के लीज का नवीनीकरण किया जाना है, उनका 30 सितंबर तक नवीनीकरण किया जाए।

जरूरत के आधार पर बनाई जाएँ नई पार्किंग

नगर निगम कमिश्नर ने पार्किंग की समीक्षा की। नगर निगम की शहर में चिन्हित 30 पार्किंग हैं, इनमें से 7 का ठेका दिया गया है, जबकि 8 पार्किंग का संचालन नगर निगम के द्वारा किया जाता है। नगर निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जहां पर पार्किंग की आवश्यकता नहीं है और वहां पर नगर निगम की पार्किंग बनी हुई है तो उसे डिनोटिफाइड कराने के लिए आवेदन दें। साथ ही जिन स्थानों पर नई पार्किंग की आवश्यकता है, वहां पर नई पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कर दें।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।