महंगी शराब पीने, नई नई गर्ल फ्रेंड बनाने के शौक पूरा करने बन गया ट्रेन चोर, पुलिस ने जब्त किये 15 लाख के जेवर

इंदौर जीआरपी ने ट्रेन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद किये हैं, पूछताछ में चोर ने जो खुलासे किये उसे पुलिस को चौंका दिया, आरोपी ने बताया उसे महंगी

Jun 24, 2026 - 19:30
महंगी शराब पीने, नई नई गर्ल फ्रेंड बनाने के शौक पूरा करने बन गया ट्रेन चोर, पुलिस ने जब्त किये 15 लाख के जेवर

इंदौर जीआरपी ने ट्रेन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद किये हैं, पूछताछ में चोर ने जो खुलासे किये उसे पुलिस को चौंका दिया, आरोपी ने बताया  उसे महंगी शराब  पीने का शौक है, अलग अलग गर्लफ्रेंड बनाने का शौक है, हवाई जहाज में यात्रा करने का शौक है इसे पूरा करने के लिए वो ट्रेन में चोरी करंता है।

जीआरपी के अनुसार आरोपी ने 16 मार्च 2026 को इंदौर निवासी महिला मीना के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। महिला अहमदाबाद से इंदौर ट्रेन से यात्रा कर रही थी, तभी आरोपी ने उसका पर्स चोरी कर लिया था पर्स में सोने के कीमती आभूषण रखे हुए थे।

घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी की तलाश के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने फरीदाबाद, बरेली, मुरादाबाद, बदायूं सहित विभिन्न शहरों के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे नीमच से गिरफ्तार कर लिया गया।

15 लाख रुपये के सोने के जेवर जब्त 

पुलिस ने आरोपी के पास से एक लेडीज पर्स, छोटा पर्स, चार तोला वजनी सोने का हार, आठ ग्राम वजनी कान के टॉप्स, पांच तोला वजनी दो सोने के कंगन तथा दो तोला वजनी चार अंगूठियां बरामद की हैं। कुल 11.8 तोला सोने के आभूषणों की कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था उसे महंगी शराब पीना, बार में जाना और नई नई गर्लफ्रेंड  बनाने का शौक था।

अलग अलग राज्यों में चोरी के मामले दर्ज 

पुलिस ने बताया कि चोर के खिलाफ देश के अलग अलग राज्यों में विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं आरोपी अपनी लोकेशन बार बार बदल रहा था जिससे पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी घटना करने के बाद मौके से फरार हो जाता था फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य अपराधों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।