इंदौर में बेख़ौफ़ माफिया, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की पार्किंग में अवैध शराब से भरी कार पुलिस ने की जब्त

इंदौर पुलिस ने संयोगितागंज थाना क्षेत्र में स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की पार्किंग से अवैध देशी शराब जब्त की है ये शराब एक कार में रखी पाई गई, पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर कार और शराब के मालिक की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस को जांच के दौरान कार में एक आईडी मिली

Jun 2, 2026 - 19:30
इंदौर में बेख़ौफ़ माफिया, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की पार्किंग में अवैध शराब से भरी कार पुलिस ने की जब्त

इंदौर पुलिस ने संयोगितागंज थाना क्षेत्र में स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की पार्किंग से अवैध देशी शराब जब्त की है ये शराब एक कार में रखी पाई गई, पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर कार और शराब के मालिक की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस को जांच के दौरान कार में एक आईडी मिली है जिसके आधार पर आगे जांच की जा रही है।

एसीपी तुषार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्दश पर  किसी भी सूचना पर तत्काल एक्शन लिया जाता है ऐसा ही एक्शन संयोगितागंज थाना पुलिस ने लिया है और उसे बड़ी सफलता हाथ लगी है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के MYH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की पार्किंग में एक कार खड़ी है जिसमें अवैध शराब भरी है, सूचना मिलते ही बीट प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद खत्री को वहां फ़ोर्स के साथ भेजा गया उन्होंने आसपास तलाश किया तो कार के पास खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया।

कार में मिली 144 लिटर देशी शराब 

जब कार का कोई मालिक सामने नहीं आया तो पुलिस ने पंचनामा बनाकर सफ़ेद रंग की आल्टो K10 कार क्रमांक MP 13 ZU 9493 का लॉक खोला और जब उसमें देखा तो उसमें शराब की पेटियां भारी हुई थीं, पुलिस को कार से देशी शराब की 16 पेटियां मिलीं जिसे उसने आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत जब्त कर लिया और कार को भी जब्ती में ले लिया, जब्त शराब 144 लीटर है जिसकी कीमत 60,500/- रुपये बताई गई है।

शराब से भरी कार में ये दस्तावेज मिले 

पुलिस को कार की तलाशी के दौरान से डैशबोर्ड से पीथमपुर धार निवासी व्यक्ति के आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हुए, जिन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस इन दस्तावेजों के आधार पर कार मालिक और शराब मालिक की तलाश कर रही है।