योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को बताया किसानों का मसीहा, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये, एमपी सीएम डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
भारत रत्न किसान नेता चौधरी चरण सिंह की आज पुण्य तिथि है , पूरा देश उन्हें याद कर रहा है, कह्स्कर उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है, उन्हें अपना आदर्श मानने वाले लोग प्रतिमा का दुग्धाभिषेक भी कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी
भारत रत्न किसान नेता चौधरी चरण सिंह की आज पुण्य तिथि है , पूरा देश उन्हें याद कर रहा है, कह्स्कर उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है, उन्हें अपना आदर्श मानने वाले लोग प्रतिमा का दुग्धाभिषेक भी कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, योगी ने लिखा- “भारत माता के महान सपूत, किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह के विचार थे कि देश के विकास का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर जाता है, इसलिए विकास के एजेंडे में किसान होना चाहिए। डबल इंजन सरकार इस मंत्र को आत्मसात कर अन्नदाता बंधुओं के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कर रही है। उनकी पावन स्मृतियों को नमन।
सीएम डॉ मोहन यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है, उन्होंने X पर लिखा – महान किसान नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका पूरा जीवन किसान कल्याण, ग्रामीण भारत के पुनरुत्थान और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा राष्ट्रहित और ईमानदारी को लेकर उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।
बागपत में प्रतिमा को दूध से नहलाया
चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रहे बागपत जिले के रंछाड गांव में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा को दूध से नहलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की, बता दें, चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हापुड़ की बाबूगढ़ छावनी के पास नूरपुर गांव में हुआ था, उन्होंने 1926 में मेरठ कालेज से कानून की डिग्री प्राप्त की बागपत जनपद का छपरौली विधानसभा क्षेत्र चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि रहा है, यहीं से उन्होंने 1937 में विधायक बनकर सियासी सफर शुरू किया और वर्ष 1951 से 1974 तक लगातार विधायक बने इसी दौरान वे दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, बाद में केंद्र में गृहमंत्री और 28 जुलाई 1979 को देश के प्रधानमंत्री भी बने, 29 मई 1987 को चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ।