छतरपुर: नारायण पर्वत पर 21 दिनों की कठोर साधना पूर्ण कर लौटे बागेश्वर धाम सरकार, भक्तों ने किया भव्य स्वागत, मिलने पहुंचे कई संत
छतरपुर: नारायण पर्वत पर 21 दिनों की कठोर एकांत साधना पूर्ण कर बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भक्तों के बीच लौटे। उनकी वैकुण्ठ धाम में चल रही यह साधना आज संपन्न हुई। इस दौरान विशालकाय चट्टान के नीचे बनी एक छोटी सी गुफा में रहकर उन्होंने एकांत तपस्या की। बागेश्वर सरकार की यह
छतरपुर: नारायण पर्वत पर 21 दिनों की कठोर एकांत साधना पूर्ण कर बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भक्तों के बीच लौटे। उनकी वैकुण्ठ धाम में चल रही यह साधना आज संपन्न हुई। इस दौरान विशालकाय चट्टान के नीचे बनी एक छोटी सी गुफा में रहकर उन्होंने एकांत तपस्या की।
बागेश्वर सरकार की यह दिव्य साधना कुल 21 दिनों तक चली। साधना के प्रथम 11 दिन पूर्ण एकांत में कठोर तप करते हुए व्यतीत किए गए। शेष 10 दिनों तक प्राचीन खाकचोक हनुमना मंदिर में हनुमान साधना और आराधना जारी रही। बताया जा रहा है कि इस अवधि में बागेश्वर सरकार ने नारायण पर्वत की पवित्र परिक्रमा भी की। भगवान विष्णु की विशेष उपासना में वे लीन रहे।
बद्रीनाथ धाम के महंत संग बागेश्वर सरकार ने की पवित्र परिक्रमा
महाराज जी ने साधना के दौरान बताया कि इस 21 दिवसीय हनुमान साधना में भगवान नारायण पर्वत की परिक्रमा की गई। इस दुर्गम यात्रा में हमारे साथ श्री बद्रीनाथ धाम के महंत बालक योगेश्वरदास महाराज भी थे। बागेश्वर सरकार ने नारायण पर्वत की दुर्गम पहाड़ियों में 13 घंटे पैदल यात्रा की। वे 15 हजार फीट की ऊंचाई तक स्थित बर्फीले पहाड़ों पर पहुंचे। वहीं, श्री बद्रीनाथ धाम के महंत बालक योगेश्वरदास महाराज ने भी नारायण पर्वत की पवित्र परिक्रमा पूर्ण की।
साधना पूर्ण होने के उपरांत बागेश्वर सरकार की भक्तों के बीच की दिव्य तस्वीरें सामने आई हैं। श्रद्धालु इन तस्वीरों को आस्था और तपस्या का अद्भुत स्वरूप मान रहे हैं। बद्रीनाथ में खाकचौक हनुमान मंदिर में अंतिम दिवस की साधना विराम तक देश-दुनिया से आए भक्त बागेश्वर सरकार का इंतजार कर रहे थे। बागेश्वर सरकार भक्तों के बीच पहुंचे और श्रद्धालुओं ने उनकी 21 दिनों की साधना पर चर्चा की। इस दौरान कई भक्तों ने बताया कि, “सरकार, आपकी साधना निर्विघ्न संपन्न हो, इसके लिए हमने अपनी टीम और परिवार के साथ सुंदरकांड पाठ और प्रतिदिन सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।”
बागेश्वर सरकार से मिलने पहुंचे राजूदास महाराज
इस दौरान बागेश्वर सरकार से मिलने के लिए अयोध्या हनुमान गढ़ी से राजूदास महाराज भी पहुंचे। उन्होंने बागेश्वर सरकार से भेंट की और उनकी 21 दिवसीय साधना के बारे में चर्चा की। बागेश्वर सरकार ने बताया कि 21 दिवसीय साधना के दौरान बागेश्वर धाम के अनुयायियों की बहुत याद आई। इस भावुक क्षण में उन्होंने एक फिल्मी गीत भी गुनगुनाया।
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट