BJP संगठन में बड़ा बदलाव, दिल्ली सहित इन चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, पार्टी ने दिल्ली की कमान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी केवल सिंह ढिल्लों को दी गई है हरियाणा में डॉ

May 28, 2026 - 13:30
BJP संगठन में बड़ा बदलाव, दिल्ली सहित इन चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, पार्टी ने दिल्ली की कमान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी केवल सिंह ढिल्लों को दी गई है हरियाणा में डॉ अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है

कौन हैं दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा?

  • भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को वीरेंद्र सचदेवा की जगह दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है।
  • मोदी सरकार में राज्य मंत्री हैं , सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी है
  • 2024 लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल की थी।
  • 2015 से 2016 के दौरान पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं।

हरियाणा भाजपा को मिलीं महिला अध्यक्ष 

  • डॉ. अर्चना गुप्ता, मोहन लाल बड़ौली की जगह लेंगी।
  • करीब 43 वर्ष बाद हरियाणा में कोई महिला अध्यक्ष बनाई गई हैं।
  • इनसे पहले 1980 में डॉ कमला वर्मा हरियाणा भाजपा की पहली प्रदेश अध्यक्ष रह चुकीं हैं वे 1983 तक अध्यक्ष रहीं।   
  • अब तक वे हरियाणा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहीं थीं।
  • डॉ अर्चना गुप्ता पानीपत जिले की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
  • वह पेशे से एक रेडियोलोजिस्ट हैं उन्होंने रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

पंजाब को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष 

  • भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • वे सुनील जाखड़ की जगह लेंगे।
  • ढिल्लों भाजपा के पहले जट्ट सिख प्रदेश अध्यक्ष हैं।
  • राजनीति की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी,  2007 और 2012 में बरनाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं।
  • पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेहद करीबी माने जाते हैं, 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे।