“मगरमच्छों को बचाने के लिए चंद मछलियों को..” राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने PM मोदी को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। विपक्ष लगातार सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर हमला बोल रहा है। वहीं आगामी संसद मानसून सत्र में भी विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर सकता है। कांग्रेस इस मामले में पूरी तरह भाजपा सरकार और मंदिर ट्रस्ट
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। विपक्ष लगातार सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर हमला बोल रहा है। वहीं आगामी संसद मानसून सत्र में भी विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर सकता है। कांग्रेस इस मामले में पूरी तरह भाजपा सरकार और मंदिर ट्रस्ट को जिम्मेदार ठहरा रही है। इस बीच, कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर निशाना साधा है एवं कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद पर सवालों की बौछार की है एवं पीएम मोदी से सवालों के जवाब मांगे हैं।
कांग्रेस ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते, क्योंकि यह राम मंदिर ट्रस्ट उनके ही द्वारा बनाया गया है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में मगरमच्छों को बचाने के लिए चंद मछलियों को चारा बनाया गया है। आज यह पूरा देश देख रहा है। इस मामले की सुई प्रधानमंत्री कार्यालय, संघ प्रमुख की तरफ भी जाती है।
कांग्रेस ने भाजपा, आरएसएस और विहिप से मांगा जवाब
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने आगे कहा कि भाजपा और आरएसएस ने पहले चंदा चुराया, फिर जमीन चुराई, और अब उन्होंने चढ़ावा भी चुरा लिया है। सनातन धर्म में कहा जाता है कि जो भी चढ़ावा चोरी करता है, वह 60 हजार साल तक ‘मल का कीड़ा’ बनता है। भाजपा साफ करे कि वह इस चढ़ावे चोरी में भागीदारी रखती है या फिर हिस्सेदारी रखती है, क्योंकि इसके कई प्रमाण हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब चढ़ावा चुराने का महापाप हुआ है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों को बताना चाहिए कि वे इसमें शामिल हैं या नहीं। कांग्रेस ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री कार्यालय, संघ और विश्व हिंदू परिषद से जवाब चाहिए और चढ़ावा चोरी मामले में पीएमओ से जुड़े लोगों और संघ प्रमुख से पूछताछ हो।
इस मामले को गांव गांव तक पहुंचाएगी कांग्रेस
बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस 10 जुलाई को देशभर में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य प्रभारी और वरिष्ठ नेता अलग-अलग राज्यों के प्रमुख शहरों में मीडिया को संबोधित करेंगे। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और संबंधित प्रबंधन से जवाबदेही की मांग करना और गांव-गांव तक इस मुद्दे को ले जाना।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते, क्योंकि यह ट्रस्ट उन्होंने ही बनाया।
इस ट्रस्ट में विशेष विचारधारा के लोगों को रखा गया और उन्होंने अपने भाई-भतीजों को नौकरी पर लगवा दिया।
चढ़ावा चोरी मामले में मगरमच्छों को बचाने के लिए चंद… pic.twitter.com/dUc0NeDMVI
— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 9, 2026