PM Awas Yojana: ग्वालियर में जल्दी शुरू होगा दूसरा चरण, बनेंगे 1675 आवास, सभी विभागों ने दी मंजूरी

PM Awas Yojana: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले आवासहीन लोगों के लिए ये अच्छी खबर हैं, अब जल्दी ही उनके अपने घर का सपना पूरा होने जा रहा है,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मानपुर में जल्द ही 1675 आवास बनने जा रहे हैं। ये योजना का दूसरा चरण है जिसका इन्तजार लोग कर

Jul 9, 2026 - 21:30
PM Awas Yojana: ग्वालियर में जल्दी शुरू होगा दूसरा चरण, बनेंगे 1675 आवास, सभी विभागों ने दी मंजूरी

PM Awas Yojana: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले आवासहीन लोगों के लिए ये अच्छी खबर हैं, अब जल्दी ही उनके अपने घर का सपना पूरा होने जा रहा है,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मानपुर में जल्द ही 1675 आवास बनने जा रहे हैं। ये योजना का दूसरा चरण है जिसका इन्तजार लोग कर रहे थे।

नगर निगम ग्वालियर से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 1675 आवासों के लिए सभी विभागों की मंजूरी मिल चुकी है, राज्य स्तरीय तकनीकी समिति एवं केंद्र शासन से (सीएमसी कमेटी) से भी  अनुमोदन हो चुका है।

1675 में 960 EWS, 576 LIG, 139 MIG होंगे 

आवासों के लिए  चयन हो चुका है। नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का काम देखने वाले अधिकारियों की टीम को तत्काल इस कार्य को आगे बढाते हुए निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत 1675 में 960 ईडब्ल्यूएस, 576 एलआईजी और 139 एमआईजी आवास बनाये जाने हैं।

द्वितीय चरण का लोग कर रहे थे इन्तजार  

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों को पहलेआवास नहीं मिल पाए थे, वह लगातार नगर निगम कार्यालय में पीएम आवास के द्वितीय चरण के प्रारंभ होने को लेकर पूछताछ कर रहे थे। बाते अज रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले 1675 आवासों की लागत 285 करोड रुपये आयेगी। इसके लिए शासन के सभी विभागों की मंजूरी मिल चुकी है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।