जमीन विवाद को लेकर को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस एफआईआर

ग्वालियर जिले में जमीनी विवाद को लेकर डबरा के पास आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तोड़ा में दो समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई और देखते ही देखते ये खूनी संघर्ष में बदल गया घटना में दोनों ही समुदाय के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने दोनों पक्षों

Jul 15, 2026 - 15:30
जमीन विवाद को लेकर को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस एफआईआर

ग्वालियर जिले में जमीनी विवाद को लेकर डबरा के पास आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तोड़ा में दो समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई और देखते ही देखते ये खूनी संघर्ष में बदल गया घटना में दोनों ही समुदाय के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

फरियादी दामोदर जाटव पुत्र महेंद्र जाटव ने थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई, फरियादी के अनुसार वह अपने खेत की जुताई करने के लिए अपने परिवार के लोगों के साथ खेत पर गया हुआ था तभी वहां सतवीर यादव और दलबीर यादव अपने अन्य साथियों के साथ पहुंच गए और खेत जोतने से मना करने लगे जब फरियादी ने इसका विरोध किया तो वे लोग गाली गलौज करने लगे और उन्होंने उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें परिवार की महिलाओं सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने दामोदर जाटव की शिकायत पर सतवीर यादव, दलवीर यादव, धर्मेंद्र यादव, गोलू यादव, बीरबल यादव और विकास यादव के खिलाफ बीएनएस की अलग अलग धाराओं सहित एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है उदहर सतवीर यादव की तरफ से भी दामोदर जाटव और उसके परिवार के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया      

आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के विवाद हुआ है जिसमें दोनों ही पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं, दोनों पक्ष के लोगों पर शिकायत का आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है उनका इलाज कराया जा रहा है, जाँच के आधार पर दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

धरना देने के बाद शाम को पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन यहाँ पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं, आरोप है कि आंतरी थाना पुलिस ने यादव समुदाय के लोगों की एफआईआर घटना के तत्काल बाद सुबह ही लिख ली लेकिन जाटव समुदाय के लोगों की शिकायत पर शाम को मुकदमा दर्ज हुआ वो भी उन्हें इसके लिए धरना देना पड़ा ।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।