Transfer 2026: केंद्र सरकार ने किया 21 IAS और 40 IPS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की 21 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसके अलावा 40 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 9 जुलाई को गृह मामलों के विभाग ने तबादले (IAS IPS Transfer 2026) और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका

Jul 9, 2026 - 19:30
Transfer 2026: केंद्र सरकार ने किया 21 IAS और 40 IPS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की 21 अधिकारियों का स्थानांतरण  किया है। इसके अलावा 40 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 9 जुलाई को गृह मामलों के विभाग ने तबादले (IAS IPS Transfer 2026) और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

आईएएस अधिकारी विवेक पांडे को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली में नियुक्त किया गया है। गरिमा गुप्ता को मिजोरम से दिल्ली भेजा गया है। संजय गियल को गोवा से अरुणाचल प्रदेश में नियुक्त किया गया है। पवन कुमार सेन और अमजद तक को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली भेजा गया है।  नगर कोटी को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली भेजा गया है।

आईएएस तबादला सूची 

सौगात विश्वास को अरुणाचल प्रदेश से जम्मू कश्मीर में नियुक्त किया गया है। शाहिद इकबाल चौधरी को जम्मू कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश, एल कुमार को अंडमान एंड निकोबार से पुडुचेरी, अवनीश कुमार को लक्षद्वीप से दिल्ली, इशिता गुप्ता को दिल्ली अरुणाचल प्रदेश और रिशिता गुप्ता को दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। वहीं गिरी शंकर को लक्षद्वीप से पुडुचेरी, ममता यादव को दिल्ली से जम्मू एंड कश्मीर, W पुनशिबा सिंह को दिल्ली से लक्षद्वीप, इशीता राठी को को पुडुचेरी से जम्मू कश्मीर और श्वेता स्वामी सिमर को जम्मू कश्मीर से दिल्ली भेजा गया है।

आईपीएस तबादला सूची 

विवेक किशोर, सिंधु पिलाई ए, चिन्मय बिस्वाल, अजय कृष्णा शर्मा, ए. कोअन, वर्षा शर्मा, जितेंद्र कुमार मीणा, अनिल कुमार लाल, मनजीत, गीतांजलि खंडेलवाल सत्यवान गौतम, तनुश्री पुखराज, कमल लोकेश्वरण,  गौरव त्यागी ,अंगद मेहता, उत्कर्ष और आर. सुभाष को दिल्ली में पदस्थ किया गया है। विष्णु कुमार, अर्शी आदिल, टीकम सिंह वर्मा, केएम प्रियंका, राजीव कुमार एम्बेसडर, आनंद कुमार मिश्रा और सतीश कुमार को जम्मू एंड कश्मीर में नियुक्ति मिली है।

गौरव शिकारवार और श्वेता सिंह चौहान को गोवा भेजा गया। वहीं प्रतीक्षा गोदारा को अंडमान एंड निकोबार में नियुक्ति दी गई है। अमित कौशिक, धीरेंद्र प्रताप सिंह और निशांत गुप्ता को मिजोरम में नियुक्ति दी गई है। राजेश कुमार शर्मा और विनीत कुमार को चंडीगढ़ में पोस्टिंग दी गई है। पवन कुमार को दिल्ली से लद्दाख और सिकंदर सिंह को दिल्ली से पुडुचेरी भेजा गया है। HMyNnLWacAAwEgC