IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, राज्य में हुआ कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, यहाँ देखें लिस्ट
पंजाब में एक बार फिर नौकरशाही फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कार्मिक सचिव और नगर निगम आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश मुख्य सचिव के केएपी सिंह
पंजाब में एक बार फिर नौकरशाही फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कार्मिक सचिव और नगर निगम आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश मुख्य सचिव के केएपी सिंह द्वारा 8 जुलाई को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।
आईएएस अधिकारी नीलिमा को कार्मिक विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें सतर्कता सचिव पद का अतिरिकर प्रभार भी सौंपा गया है। पहले वह गृह मामले के सचिव पद पर कार्यरत थी। साक्षी सावहने को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के विशेष सचिव के साथ-साथ मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब और नोडल ऑफीसर एंटी ड्रग कैंपेन पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संयम अग्रवाल को एडिशनल चार्ज से मुक्त कर दिया गया है।
जालंधर नगर निगम आयुक्त बदले गए
संदीप ऋषि को जालंधर नगर निगम के आयुक्त पद से हटा दिया गया है। उनकी सेवाएं डिपार्मेंट ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट को मुख्य प्रशासक ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, SAS नगर पद पर नियुक्ति के लिए दी गई है। विकास कुमार को आयुक्त जालंधर नगर निगम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी सेवाएं भी नियुक्ति के लिए डिपार्मेंट ऑफ लोकल गवर्नमेंट को दी गई है। इससे पहले वह अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) होशियारपुर पद पर कार्यरत थे।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
- होम अफेयर्स के विशेष सचिव पद पर परमिंदर पाल सिंह को नियुक्त किया गया है। जो पहले विशेष सचिव, एंप्लॉयमेंट जेनरेशन, स्किल डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग पद पर कार्यरत थे।
- जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन के विशेष सचिव पद पर कार्यरत नीरू कटियाल गुप्ता को पंजाब अर्बन प्लैनिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य प्रशासक पद पर भेजा गया है। उनकी सेवाएं डिपार्टमेंट ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट को नियुक्ति के लिए दी गई है। इसके अलावा उन्हें निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग पद पर भी नियुक्त किया गया है।
- आईएएस अधिकारी सोनम को एडिशनल कमिश्नर टैक्सेशन-1 पटियाला पद पर भेजा गया है। इसके अलावा उन्हें आयुक्त नगर निगम पटियाला पद की जिम्मेदारी भी दी गई है।
- राकेश कुमार मीणा को अतिरिक्त उपायुक्त ग्रामीण विकास होशियारपुर पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम भटिंडा पद पर कार्यरत थे।