UDISE+ रिपोर्ट को लेकर उमंग सिंघार ने MP सरकार को घेरा, कहा “शिक्षा नहीं, स्कूल बंद करने का मॉडल बना मध्यप्रदेश”

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को इस कदर बर्बाद कर दिया है कि अब उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देने लगी है। उमंग सिंघार ने

Jul 9, 2026 - 10:30
UDISE+ रिपोर्ट को लेकर उमंग सिंघार ने MP सरकार को घेरा, कहा “शिक्षा नहीं, स्कूल बंद करने का मॉडल बना मध्यप्रदेश”

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को इस कदर बर्बाद कर दिया है कि अब उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देने लगी है।

उमंग सिंघार ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में देशभर में 4,791 स्कूल बंद हुए हैं, जिनमें से 2,426 स्कूल सिर्फ मध्यप्रदेश के हैं। उन्होंने कहा कि देश में बंद हुए हर दो स्कूलों में एक मध्यप्रदेश का है। सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि “मध्यप्रदेश शिक्षा में नहीं, स्कूल बंद करने में नंबर-1 बन गया है। भाजपा ने प्रदेश को शिक्षा का केंद्र नहीं, शिक्षा बंद करने की प्रयोगशाला बना दिया है।”

उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार का “शिक्षा मॉडल” है, जहां एक ओर स्कूल बंद हो रहे हैं, दूसरी ओर शिक्षकों की कमी लगातार बढ़ रही है और लाखों बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, उनकी शिक्षा ही उनसे छीनी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को इस कदर बर्बाद कर दिया है कि अब उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है।”

शिक्षा के मुद्दे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि देश में औसतन प्रतिदिन 13 स्कूल बंद हो रहे हैं, जिनमें 6 से 7 स्कूल मध्यप्रदेश के हैं। भाजपा सार्वजनिक मंचों से “ज्ञान, संस्कार और विकसित भारत” की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर बच्चों से उनके स्कूल छीन रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्कूलों के बंद होने का मामला नहीं बल्कि गरीब, आदिवासी और ग्रामीण बच्चों के भविष्य पर गंभीर असर डालने वाला फैसला है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि मध्यप्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नहीं, बल्कि स्कूल बंद करने के मामले में देश में नंबर-1 बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को शिक्षा का केंद्र बनाने के बजाय “शिक्षा बंद करने की प्रयोगशाला” बना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता हर बंद हुए स्कूल का सरकार से जवाब मांगेगी।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।