MP Board: सितंबर में होंगी कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं, जानिए कब होगा कौन सा पेपर
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके तहत कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 7 सितंबर से 15 सितंबर 2026 का आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रखा
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके तहत कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 7 सितंबर से 15 सितंबर 2026 का आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रखा गया है।
वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक चलेगी। परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक विषयों और समय सारणी में शामिल नहीं किए गए विषयों की परीक्षाएं 7 से 17 सितंबर के बीच विद्यालय स्तर पर प्राचार्य द्वारा आयोजित की जाएंगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में 30 मिनट पहले उपस्थित होना अनिवार्य है तथा परीक्षा समाप्त होते ही नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी, ताकि पढ़ाई में कोई व्यवधान न आए। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
कक्षा 9वीं का टाइम-टेबल
- 7 सितंबर 2026 गणित
- 8 सितंबर 2026 हिंदी
- 9 सितंबर 2026अंग्रेजी
- 10 सितंबर 2026 संस्कृत/उर्दू
- 11 सितंबर 2026 विज्ञान
- 12 सितंबर 2026 सामाजिक विज्ञान
- 15 सितंबर 2026 एनएसक्यूएफ के सभी विषय
कक्षा 10वीं का टाइम-टेबल
- 7 सितंबर 2026 अंग्रेजी
- 8 सितंबर 2026 संस्कृत/उर्दू
- 9 सितंबर 2026 गणित
- 10 सितंबर 2026 हिंदी
- 11 सितंबर 2026 सामाजिक विज्ञान
- 12 सितंबर 2026 विज्ञान
- 15 सितंबर 2026 एनएसक्यूएफ के सभी विषय
कक्षा 11वीं का टाइम-टेबल
- 7 सितंबर 2026 अंग्रेजी
- 8 सितंबर 2026 संस्कृत/उर्दू
- 9 सितंबर 2026 भौतिकी / अर्थशास्त्र / पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्य पालन / विज्ञान के तत्व
- 10 सितंबर 2026 हिंदी
- 11 सितंबर 2026 राजनीति विज्ञान / जीव विज्ञान
- 12 सितंबर 2026 भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / फसल उत्पादन एवं उद्यानिकी / शरीर रचना, कार्य एवं स्वास्थ्य
- 15 सितंबर 2026 रसायन विज्ञान / इतिहास / लेखाशास्त्र / विज्ञान एवं गणित के तत्व / कृषि संगीत / गृह प्रबंधन, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
- 16 सितंबर 2026 एनएसयूएफ के सभी विषय
- 17 सितंबर 2026 गणित
कक्षा 12वीं का टाइम-टेबल
- 7 सितंबर 2026 भौतिकी / अर्थशास्त्र / पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्य पालन / विज्ञान के तत्व
- 8 सितंबर 2026 भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / फसल उत्पादन एवं उद्यानिकी / शरीर रचना, कार्य एवं स्वास्थ्य
- 9 सितंबर 2026 हिंदी
- 10 सितंबर 2026 एनएसयूएफ के सभी विषय
- 11 सितंबर 2026 अंग्रेजी
- 12 सितंबर 2026 राजनीति विज्ञान / जीव विज्ञान
- 15 सितंबर 2026 गणित
- 16 सितंबर 2026 संस्कृत/उर्दू
- 17 सितंबर 2026 रसायन विज्ञान / इतिहास / लेखाशास्त्र / विज्ञान एवं गणित के तत्व / कृषि संगीत / गृह प्रबंधन, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान