MP News : जनसंपर्क विभाग में पदोन्नति, सहायक सूचना अधिकारियों को सहायक जनसंपर्क अधिकारी बनाया
मध्य प्रदेश सरकार इस समय शासकीय विभागों में पदस्थ कर्मचारियों- अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर रही है इसी क्रम में शासन ने जनसंपर्क विभाग की लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में 10 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें उच्च पद पर पदोन्नत किया गया है। संचालक जनसंपर्क अरविंद कुमार दुबे के हस्ताक्षर से जारी
मध्य प्रदेश सरकार इस समय शासकीय विभागों में पदस्थ कर्मचारियों- अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर रही है इसी क्रम में शासन ने जनसंपर्क विभाग की लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में 10 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें उच्च पद पर पदोन्नत किया गया है।
संचालक जनसंपर्क अरविंद कुमार दुबे के हस्ताक्षर से जारी पदोन्नति आदेश में 10 सहायक सूचना अधिकारियों को सहायक जनसम्पर्क अधिकारी बनाया गया है, इन्हें सहायक सूचना अधिकारी का वेतनमान लेवल-7 (28,700 – 91,300) से सहायक जनसंपर्क अधिकारी वेतनमान लेवल-9 (36,200-1,14,800) पर पदोन्नत किया गया है।
इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
- शैफाली तिवारी, जिला जनसंपर्क कार्यालय टीकमगढ़।
- अनिल कुमार पटले, जिला जनसंपर्क कार्यालय बालाघाट।
- मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला जनसंपर्क कार्यालय जबलपुर।
- शकील अहमद, जिला जनसंपर्क कार्यालय मंदसौर।
- शिव प्रसन्न शुक्ला, जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया।
- अनिल कुमार वशिष्ठ, जनसंपर्क संचालनालय भोपाल।
- राजेश कुमार सिंह , जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना।
- भगवानदास अहरवाल, जिला जनसंपर्क कार्यालय विदिशा।
- एच एस भदौरिया, संभागीय जनसंपर्क कार्यालय ग्वालियर।
- याशिक अहमद कुरैशी, जिला जनसंपर्क कार्यालय दमोह।
जनसंपर्क संचालनालय का आदेश