त्विषा शर्मा केस: भोपाल कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, पासपोर्ट जब्ती का भी आदेश
एक्ट्रेस-मॉडल त्विषा शर्मा के कथित आत्महत्या मामले में पुलिस के सामने अब आरोपी पति समर्थ सिंह से सच उगलवाने की चुनौती है। भोपाल जिला कोर्ट ने शनिवार को समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जिससे मामले की गुत्थियों को सुलझाने की उम्मीद जगी है। कोर्ट ने त्विषा के परिजनों
एक्ट्रेस-मॉडल त्विषा शर्मा के कथित आत्महत्या मामले में पुलिस के सामने अब आरोपी पति समर्थ सिंह से सच उगलवाने की चुनौती है। भोपाल जिला कोर्ट ने शनिवार को समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जिससे मामले की गुत्थियों को सुलझाने की उम्मीद जगी है। कोर्ट ने त्विषा के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर सुनवाई करते हुए समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि वह देश छोड़कर भाग न सके।
समर्थ सिंह को शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे जबलपुर से भोपाल लाया गया था। पुलिस उसे सीधे कटारा हिल्स थाने लेकर पहुंची, जहां उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया। थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में समर्थ का मेडिकल टेस्ट भी कराया, जो कि एक अनिवार्य प्रक्रिया है।
इस बीच, त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण जांच के लिए दिल्ली एम्स ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया है। यह टीम आधुनिक उपकरणों से लैस होकर शनिवार शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल के लिए रवाना हुई और देर रात तक शहर पहुंच गई। इस दोबारा पोस्टमार्टम से मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।
मामले में क्या बोले भोपाल पुलिस कमिश्नर?
मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार दोपहर एक बजे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मीडिया को बताया कि पुलिस ने कोर्ट से समर्थ की सात दिन की रिमांड इसलिए मांगी है ताकि उससे विस्तृत पूछताछ की जा सके और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच हो सके। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि आरोपी को देर रात भोपाल लाया गया था, इसलिए उससे अभी तक पूछताछ शुरू नहीं हो पाई है। रिमांड मिलने के बाद पुलिस उससे घटना वाली रात की गतिविधियों, पारिवारिक विवादों, मोबाइल चैट रिकॉर्ड्स, कॉल डिटेल और फरारी के दौरान उसने क्या-क्या किया, इन सभी बिंदुओं पर गहन पूछताछ करेगी।
कमिश्नर ने यह भी बताया कि पुलिस लगातार समर्थ की तलाश में थी, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह सीधे कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर देगा। अब पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान किन-किन लोगों ने उसकी मदद की, उसे अपने यहां शरण दी या उसे बचाने की कोशिश की। ऐसे सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनसे भी पूछताछ होगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि फरार रहने के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था।
मामले में पुलिस गिरिबाला सिंह से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। कमिश्नर ने बताया कि उन्हें अब तक तीन बार नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन वे पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुई हैं। इसी कारण पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है।
त्विषा के शव का रविवार को दोबारा पोस्टमार्टम
त्विषा के शव का सेकेंड पोस्टमार्टम रविवार को भोपाल एम्स में ही कराया जाएगा, इस बात की पुष्टि करते हुए कमिश्नर ने बताया कि यह विषय सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) देख रहा है और पुलिस लगातार उनके संपर्क में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में जो भी वैधानिक प्रक्रिया होगी, उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
त्विषा के परिजनों द्वारा पुलिस की जांच पर लगाए जा रहे आरोपों पर कमिश्नर ने कहा कि भोपाल पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि त्विषा की वास्तविक हाइट (5.73 इंच) और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखी गई हाइट (5.7 इंच) में अंतर है। इस पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने तर्क दिया कि इस मामूली अंतर से जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुलिस का दावा है कि वह हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही सच सामने लाएगी।
#WATCH | Bhopal, MP | Twisha Sharma death case | On Twisha’s mother-in-law, Giribala Singh, denying the Bhopal Police’s claims that they have sent her three notices, Bhopal Commissioner of Police, Sanjay Jha, says, “…We’ve issued three notices to her… Now she is denying it,… https://t.co/6RbmgXOugB pic.twitter.com/MCglMo63Gl
— ANI (@ANI) May 23, 2026